फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखा हिंदुस्तान का दम, अंतरिक्ष में मार करनेवाले रॉकेट का हुआ प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 01:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Republic day parade 2020 Photos and videos Delhi live updates
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : ANI

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की मौजूदगी में 71वें गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी गुरशरन कौर, भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे हैं। 

Republic day parade 2020 Photos and videos Delhi live updates
घुड़सवार रेजीमेंट - फोटो : ANI
परेड में घुडसवार दस्ता घोड़ों पर सवार होकर राजपथ की ओर बढ़ता हुआ। 
Republic day parade 2020 Photos and videos Delhi live updates
जीप पर सवार जवान - फोटो : ANI

राजपथ पर परेड की शुरुआत में परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेता भारत के रणबांकुरे भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic day parade 2020 Photos and videos Delhi live updates
टैंक टी-90 (भीष्म) - फोटो : ANI

भारतीय सेना के युद्धक टैंक टी-90 भीष्म ने भी राजपथ पर परेड में हिस्सा लिया। इसकी कमान 86 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन सनी चाहर ने संभाली।

विज्ञापन
Republic day parade 2020 Photos and videos Delhi live updates
के-9 वजरा-टी टैंक - फोटो : ANI

के-9 वज्र-टी टैंक की कमान राजपथ पर 269 मीडियम रेजिमेंट के कैप्टन अभिनव साहू ने संभाली। यह दक्षिण कोरिया की तकनीकी पर आधारित लंबी दूरी की आर्टिलरी गन है। इसको भारत में लार्सन एंड ट्रूबो ने बनाया है। इस गन की 100 यूनिटों को सेना में शामिल किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed