दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 134 वार्डों में जीत दर्ज किया। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली के कई दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में जरूर नतीजों ने सबको चौंका दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल की। हालांकि, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जरूर बड़ा झटका लगा। सिसोदिया लक्ष्मी नगर वार्ड में रहते हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, अजय माकन, कपिल मिश्रा समेत अन्य दिग्गजों के वार्ड में क्या हुआ? आइए जानते हैं...

केजरीवाल के वार्ड में आप जीती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल कर ली। भाजपा की तरफ से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा ने टक्कर दी।

वार्ड | जीत |
वार्ड 74 चांदनी चौक | आम आदमी पार्टी |

मनीष सिसोदिया के वार्ड में हार गई आप
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर वार्ड नंबर 203 लक्ष्मी नगर में आता है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अल्का राघव ने जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की तरफ से सुनीता धवन प्रत्याशी थीं।

वार्ड 203 लक्ष्मी नगर | भाजपा |