फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20: कोणार्क चक्र और नालंदा के बाद पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से कराया दुनिया का परिचय, खादी से किया स्वागत

Sun, 10 Sep 2023 09:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Sep 2023 09:49 AM IST
सार

जिस जगह पीएम मोदी ने खड़े होकर विदेशी मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे, उसके पीछे साबरमती आश्रम का चित्र लगा हुआ था। पीएम मोदी ने पहले सभी मेहमानों का खादी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उसके बाद साबरमती आश्रम के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
Delhi G20 Summit 2023 World Leaders Seen Khaki and Glimpse of Sabarmati Ashram PHOTOS PM Modi Joe Biden Rishi
जो बाइडन के साथ पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। आज शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले सभी जी20 देशों के नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिस जगह पीएम मोदी ने खड़े होकर विदेशी मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे, उसके पीछे साबरमती आश्रम का चित्र लगा हुआ था। पीएम मोदी ने पहले सभी मेहमानों का खादी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उसके बाद साबरमती आश्रम के बारे में जानकारी दी। 

जापान के पीएम का राजघाट पर स्वागत करते पीएम मोदी

Delhi G20 Summit 2023 World Leaders Seen Khaki and Glimpse of Sabarmati Ashram PHOTOS PM Modi Joe Biden Rishi
मेहमानों का स्वागत करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को खादी का अंगवस्त्र पहनाकर राजघाट पर स्वागत करते पीएम मोदी। 



शनिवार की बैठक के दौरान दिखा था कोणार्क चक्र

Delhi G20 Summit 2023 World Leaders Seen Khaki and Glimpse of Sabarmati Ashram PHOTOS PM Modi Joe Biden Rishi
मेहमानों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : ANI
इससे पहले शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में विदेशी नेताओं का जब पीएम मोदी स्वागत कर रहे थे तो उस वक्त उनके पीछे ओडिशा के मशहूर कोणार्क चक्र की तस्वीर लगी थी। पीएम मोदी ने मेहमानों को कोणार्क चक्र के बारे में भी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय यूनियन की प्रमुख के साथ पीएम मोदी

Delhi G20 Summit 2023 World Leaders Seen Khaki and Glimpse of Sabarmati Ashram PHOTOS PM Modi Joe Biden Rishi
पीएम मोदी के साथ यूरोपीय यूनियन की प्रमुख - फोटो : ANI
साबरमती आश्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धरोहर और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत है। साबरमती नदी के तट पर इस आश्रम का निर्माण साल 1917 में किया गया था। महात्मा गांधी 1917 से लेकर 1930 तक इस आश्रम में रहे। उनके प्रवास के दौरान साबरमती आश्रम दांडी मार्च समेत कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा। इस आश्रम को महात्मा गांधी की शांति और सादगी का प्रमाण माना जाता है। 
विज्ञापन

नालंदा विश्वविद्यालय से कराया जी20 नेताओं का परिचय

Delhi G20 Summit 2023 World Leaders Seen Khaki and Glimpse of Sabarmati Ashram PHOTOS PM Modi Joe Biden Rishi
G20 Leaders Dinner - फोटो : Social Media
शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों के स्वागत में रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, उस वक्त भी उनके पीछे एक खास तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा था। यह तस्वीर थी नालंदा विश्वविद्यालय की। नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे शुरुआती अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था, जो भारत के गौरवशाली अतीत का उदाहरण है। बिहार के नालंदा में स्थित इस विश्वविद्यालय में आठवीं से 12वीं शताब्दी तक दुनिया भर से लोग आते थे। उस समय ये विश्वविद्यालय ज्ञान के उत्कृष्ट केंद्रों में से एक था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed