फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Polls: इस साल दिल्ली में 61 लाख से ज्यादा लोगों ने मतदान से बनाई दूरी; यह आंकड़ा पिछली बार से भी अधिक

Fri, 07 Feb 2025 02:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Feb 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
delhi election result 2025: This year more than 61 lakh people abstained from voting in Delhi
दिल्ली चुनाव - फोटो : Amar Ujala
loader

दिल्ली में मतदान के बाद अब नतीजों का इंतजार है। 5 फरवरी यानी बुधवार को राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। चुनाव में करीब 60.54 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में अंदरूनी मंथन जारी है। इस बीच सभी यह बात तो जान गए हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कितने मतदाताओं ने वोट डाले, लेकिन एक सवाल और है, जो कई लोगों के जहन में है और वो है- दिल्ली में मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं की संख्या। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली में मतदान से दूरी बनाने वाले मतदाताओं की संख्या कितन है? पिछले विधानसभा चुनाव से यह संख्या कितनी ज्यादा है?   

delhi election result 2025: This year more than 61 lakh people abstained from voting in Delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

इस साल कैसा रहा मतदान?
दिल्ली में इस बार कुल एक करोड़ 55 लाख 37 हजार 634 पात्र मतदाता थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 5 फरवरी को हुए चुनाव में 60.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह करीब करीब 94.52 लाख मतदाताओं ने दिल्ली में वोट किया। इनमें पोस्टल बैलट को शामिल नहीं किया गया है। यानी इस बार करीब 61.61 लाख मतदाताओं ने खुद को मतदान से दूर रखा।

delhi election result 2025: This year more than 61 lakh people abstained from voting in Delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे - फोटो : AMAR UJALA

पिछली बार क्या था हाल?
दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में कुल एक करोड़ 47 लाख 97 हजार 990 पात्र मतदाता थे। तब करीब करीब 92.42 लाख मतदाताओं ने दिल्ली में वोट किया। इनमें पोस्टल बैलट भी शामिल हैं। यानी इस बार करीब 55.55 लाख मतदाताओं ने खुद को मतदान से दूर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi election result 2025: This year more than 61 lakh people abstained from voting in Delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे - फोटो : Amar Ujala

पिछली बार कैसे थे चुनाव परिणाम?
2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी के वोट शेयर में 0.73 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, भाजपा के वोट प्रतिशत 6.21 फीसदी का उछाल आया। हालांकि, इसके बावजूद भाजपा को सिर्फ 8 सीटें ही मिलीं। दूसरी तरफ कांग्रेस का वोट प्रतिशत 4.26 फीसदी तक ही रहा। पार्टी ने 2013 और 2015 के बाद एक बार फिर वोट प्रतिशत में गिरावट दर्ज की। 2020 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 5.44 फीसदी और गिर गया। पार्टी को 2015 की तरह ही 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कोई सीट नहीं मिली।

विज्ञापन
delhi election result 2025: This year more than 61 lakh people abstained from voting in Delhi
दिल्ली चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स - फोटो : अमर उजाला
इस बार एग्जिट पोल में क्या अनुमान?
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। इनमें से अब तक जिन 14 एग्जिट पोल्स का एलान हुआ है, उनमें ज्यादातर ने भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया है। आइए जानते हैं... 
  • मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं। उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 
  • जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।
  • चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।
  • पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ आप को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है। 
  • वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है। वी प्रीसाइड ने आप को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।
  • इसके अलावा माइंड ब्रिक ने आप को 44-49 सीट के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है। भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
  • डीवी रिसर्च ने भाजपा के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है। 
  • एसएस के एग्जिट पोल में भाजपा 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें आप को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। 
  • एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, भाजपा को 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 15 से 25 सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती है। 
  • सीएनएक्स के मुताबिक, भाजपा  को 49 से 61 सीटें मिल सकती हैं। आप को 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस और अन्य को एक भी सीट नहीं मिल रही है।
  • टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भापा को 45 से 55, आम आदमी पार्टी को 13 से 25 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।  

 

  • पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी महज 10 से 19 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं, भाजपा 51-60 सीटों का बंपर आंकड़ा छू सकती है। इस सर्वे में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा।
  • पीपल्स इनसाइट के मुताबिक, भाजपा को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। आप को 25-29 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट का आंकड़ा दर्शाया गया है।
  • पोल डायरी के मुताबिक, भाजपा को 42-50 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिल सकता है। आप का आंकड़ा गिरकर 18-25 सीटों पर आ सकता है। कांग्रेस को यहां 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed