फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी', रचा ये बड़ा इतिहास, दुनिया हैरान

Fri, 07 Feb 2025 01:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 01:58 PM IST
सार

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बीते आठ महीने से स्पेस में फंसी हुई हैं। इस समय सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद हैं। उन्होंने एक अद्भुत तस्वीर खींची है, जो वायरल हो गई है।

विज्ञापन
Indian Origin Astronaut Sunita Williams Clicks 'Ultimate Selfie', Scripts History During 9th Spacewalk
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी' - फोटो : NASA

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बीते आठ महीने से स्पेस में फंसी हुई हैं। इस समय सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद हैं। उन्होंने एक अद्भुत तस्वीर खींची है, जो वायरल हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने अतंरिक्ष में इतिहास रच दिया है। नासा की अंतरिक्ष यात्री ने अपने नौवें  स्पेसवॉक के दौरान यह तस्वीर ली है। इस दौरान वह धरती से 423 किमी ऊपर थीं। 



सुनीता विलियम्स द्वारा ली गई तस्वीर में उनके हाथ, आईएसएस का एक भाग, प्रशांत महासागर और पृथ्वी की वक्रता नजर आ रही है। सुनीता विलियम्स ने इस तस्वीर को यह तस्वीर ली थी, जिसे अल्टीमेट सेल्फी कहा जा रहा है। जब उन्होंने यह सेल्फी ली, उस समय आईएसएस प्रशांत महासागर के 423 किमी ऊपर था। बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण सुनीता विलियम्स और उनके साथी विल्मोर बीते आठ महीने से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। 
 

Indian Origin Astronaut Sunita Williams Clicks 'Ultimate Selfie', Scripts History During 9th Spacewalk
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी' - फोटो : X / @NASA

नासा ने बताया कि नौंवें स्पेसवॉक के दौरान विलियम्स और बैरी विल्मोर ने स्पेस स्टेशन के बाहर से कुछ उपकरण हटाए। इसके साथ ही उन्होंने लाइफ सपोर्ट सिस्टम के वेंट के पास से नमूने जमा किए। वैज्ञानिकों को इस नमूने से यह जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी कि क्या आईएसएस से सूक्ष्मजीव निकलते हैं? अगर निकलते हैं, तो कितनी दूर तक जा सकते हैं। 
 

Indian Origin Astronaut Sunita Williams Clicks 'Ultimate Selfie', Scripts History During 9th Spacewalk
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी' - फोटो : X/Nasa

नासा ने शेयर की तस्वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स द्वारा ली गई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही नासा ने बताया कि इसमें अंतरिक्ष यात्री सुनी विलियम्स के हाथ और कैमरा उनके स्पेससूट के हेलमेट के चमकदार वाइजर में दिख रहे हैं। इस फोटो में आईएसएस का एक हिस्सा और बाईं तरफ प्रशांत महासागर दिख रहा है। विलियम्स के हेलमेट के चारों तरफ  उनके स्पेससूट के दाईं ओर अंतरिक्ष भी नजर आ रहा है। 

Chandra Grahan 2025: मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या भारत में आएगा नजर?


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NASA (@nasa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Origin Astronaut Sunita Williams Clicks 'Ultimate Selfie', Scripts History During 9th Spacewalk
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी' - फोटो : PTI

सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास

सुनीता विलियम्स ने नौवें स्पेसवॉक के साथ ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला अंतरिक्ष यात्रियों के सबसे अधिक स्पेसवॉक का समय बिताने का रिकॉर्ड बना लिया है। नासा का कहना है  कि विलियम्स और विल्मोर करीब साढ़े पांच घंटे तक स्पेसवॉक किया।

Bermuda Triangle: आखिरकार बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से उठा पर्दा ! 50 जहाज और 20 विमानों को निगल चुकी है यह जगह

विज्ञापन
Indian Origin Astronaut Sunita Williams Clicks 'Ultimate Selfie', Scripts History During 9th Spacewalk
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी' - फोटो : NASA

सुनीता विलियम्स ने नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के सभी स्पेसवॉक समय के रिकॉर्ड को तोड़ दिय है। सुनीता विलियम्स ने अभी तक कुल 62 घंटे 6 मिनट स्पेसवॉक कर लिया है। वह नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed