फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratan Tata: रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने उमड़ा सैलाब, गृह मंत्री से अंबानी तक देने पहुंचे आखिरी विदाई

Thu, 10 Oct 2024 06:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 10 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

एनसीपीए ग्राउंड में रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद वर्ली श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेता आमिर खान, रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास समेत तमाम हस्तियां पहुंचीं। 

विज्ञापन
Crowd gathered to see Ratan Tata for the last time, from Home Minister to Ambani came to bid him last farewell
रतन टाटा - फोटो : PTI

देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। अपने कौशल के जरिये टाटा समूह को बुलंदियों पर ले जाने वाले रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। सादगी, विनम्रता और परोपकार के गुण से उन्होंने सभी के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। निधन के बाद एनसीपीए ग्राउंड में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। उद्योग, फिल्म, राजनीति से लेकर कई केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रतन टाटा को आखिरी विदाई देने पहुंचे। 



Crowd gathered to see Ratan Tata for the last time, from Home Minister to Ambani came to bid him last farewell
रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। दुनिया भर में सम्मानित एक उद्योगपति के रूप में, उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे के रूप में खड़ी है। 

Crowd gathered to see Ratan Tata for the last time, from Home Minister to Ambani came to bid him last farewell
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी - फोटो : PTI

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उद्योग जगत की तमाम हस्तियों ने रतन टाटा को नमन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd gathered to see Ratan Tata for the last time, from Home Minister to Ambani came to bid him last farewell
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने उमड़े लोग। - फोटो : PTI

एनसीपीए ग्राउंड में रतन टाटा अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राज ठाकरे, अभिषेक मनु सिंघवी, आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, शरद पवार, सचिन तेंदुलकर भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

विज्ञापन
Crowd gathered to see Ratan Tata for the last time, from Home Minister to Ambani came to bid him last farewell
रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्म अभिनेता आमिर खान। - फोटो : PTI

फिल्म अभिनेता आमिर खान और फिल्म निर्देशक किरण राव ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा कि यह देश के लिए दुखद दिन है। देश के लिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य है। वे हमेशा यादों में रहेंगे। किरण राव ने कहा रतन टाटा बेहद अच्छे इंसान थे। यह बहुत दुखद है कि वे अब हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed