फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratan Tata: एनसीपीए लॉन में रतन टाटा के अंतिम दर्शन; नम आंखों से दी गई देश के सबसे चहेते उद्योगपति को विदाई

Thu, 10 Oct 2024 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata mortal remains NCPA lawns  public viewing State funeral See Photos
Ratan Tata - फोटो : PTI

टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित समूह में बदलने वाले दिग्ग्ज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके घर से गुरुवार की सुबह दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) ले जाया गया। सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए ले जाया गया,  जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

Ratan Tata mortal remains NCPA lawns  public viewing State funeral See Photos
Ratan Tata - फोटो : PTI

एनसीपीए से कुछ किलोमीटर दूर स्थित टाटा के घर से वाहन के रवाना होने से पहले मुंबई पुलिस बैंड ने उनके सम्मान में एक धुन बजाई। जैसे ही उद्योगपति टाटा के निधन की खबर फैली, विभिन्न क्षेत्रों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर पंहुचने लगे। क्रिकेट के मशूहर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलाबा स्थित उनके आवास पर सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्तियों में शामिल थे।

Ratan Tata mortal remains NCPA lawns  public viewing State funeral See Photos
Ratan Tata - फोटो : PTI

उनके निधन की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे थे। टाटा का पार्थिव शरीर अस्पताल से पुलिस वाहनों की सुरक्षा में एम्बुलेंस से कोलाबा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratan Tata mortal remains NCPA lawns  public viewing State funeral See Photos
Ratan Tata - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज 10 अक्तूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा।

विज्ञापन
Ratan Tata mortal remains NCPA lawns  public viewing State funeral See Photos
Sharad Pawar - फोटो : PTI

टाटा समूह के मानद अध्यक्ष एवं दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा समेत कई राज्यों के राज्यपालों और दिल्ली के उपराज्यपाल ने शोक जताया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार भी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed