फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: पांच चरणों में होगा टीकाकरण, पहले में 31 करोड़ को लगेंगे

Sat, 28 Nov 2020 02:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Nov 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine latest updates pm modi review vaccination program frontline workers covid warriors old age
पीएम मोदी-कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। ऐसे में सबकी नजरें वायरस से बचाव के लिए बनने वाली वैक्सीन पर हैं। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों के संयंत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे सबसे पहले अहमदाबाद के जाइडस कैडिला प्लांट पहुंचे। इसके बाद वे हैदराबाद के भारत बायोटेक प्लांट जाएंगे और आखिर में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे।



प्रधानमंत्री के दौरे के बीच इस तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि देश में वैक्सीन कब तक उपलब्ध हो पाएगी और किसको पहले दी जाएगी। बता दें, वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में देश में उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले ही प्रायरिटी ग्रुप तय किए गए हैं। इन ग्रुप्स को पांच चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में डॉक्टरों समेत 31 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेंगे। वैसे कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अभी ऐसा कुछ तय नहीं है कि वैक्सीन कब तक आएगी और इसका कितना दाम होगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वो पांच चरण, जिनमें हैं किस को वैक्सीन लगाई जाएगी:

पहले चरण में 31 करोड़ लोगों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

coronavirus vaccine latest updates pm modi review vaccination program frontline workers covid warriors old age
चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सबसे पहले देश के एक करोड़ फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। केंद्र सरकार राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर 31 करोड़ ऐसे लोगों की पहचान कर रही है, जिन्हें शुरूआती चरण में वैक्सीन दी जाएगी। पहले चरण में एक करोड़ डॉक्टर्स, एमबीबीएस स्टूडेंट्स, नर्स और आशा वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी।

दूसरे चरण में कोरोना वॉरियर्स को लगेगा टीका

coronavirus vaccine latest updates pm modi review vaccination program frontline workers covid warriors old age
मास्क बांटते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
दूसरे चरण में देश के कोविड वॉरियर्स को टीका लगाया जाएगा। इसमें म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कर्मचारी, पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में सरकारी कर्मचारियों को लगेगा टीका

coronavirus vaccine latest updates pm modi review vaccination program frontline workers covid warriors old age
तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
तीसरे चरण में सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

चौथे चरण में बुजुर्गों को मिलेगी वैक्सीन

coronavirus vaccine latest updates pm modi review vaccination program frontline workers covid warriors old age
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : social media
चौथे चरण में 50 साल की उम्र से ज्यादा वाले 26 करोड़ो लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed