16 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू होने वाला है और इसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। टीकाकरण अभियान के पहले दिन करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या उन्हें आने वाले समय में फ्री में कोरोना वैक्सीन मिलेगी। आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों ने अपनी जनता को फ्री में वैक्सीन लगाने का एलान किया है।
Corona Vaccine India :16 जनवरी को लगेगा पहला टीका, जानिए आपके राज्य में फ्री में वैक्सीन लगेगी या नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल
इसी साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और 10 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलान किया है कि वो राज्य में जनता को फ्री में वैक्सीन देने का इंतजाम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के सभी लोगों को बिना किसी लागत के कोरोना वैक्सीन की सुविधा देने जा रही है।
दिल्ली
दिल्ली में मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने फ्री वैक्सीन नहीं दी तो हम देंगे। दिल्ली को कल कोवैक्सीन की 20,000 खुराक की खेप मिली। राजीव गांधी अस्पताल में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है और 15 नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
पंजाब
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने बुधवार यानि लोहड़ी के मौके पर एलान किया है कि पंजाब के नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में वैक्सीन की दो लाख 40 हजार डोज आ चुकी हैं।
बिहार
राज्य में चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त वैक्सीन देने का वादा किया था। चुनाव जीतकर भाजपा ने जदयू के साथ सरकार बनाई। ऐसे में अब पार्टी अपने वादे के मुताबिक, राज्य में सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन देगी। भाजपा ने जब यह वादा किया था तब काफी हंगामा हुआ था।