न्यूजीलैंड की कप्तान और स्टार क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर महिला टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक घरेलू टी-20 लीग में मात्र 36 गेंदों में यह कारनामा किया।
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने मात्र 36 गेंदों में जड़ा शतक, टी-20 में बनाया विश्व कीर्तिमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 वर्षीय डिवाइन ने गुरुवार को घरेलू सुपर स्मैश टूर्नामेंट के एक मुकाबले में वेलिंग्टन ब्लेज की तरफ से खेलते हुए ओटैगो के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्होंने वेस्ट इंडीज की डिआंड्रा डॉटिन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। डॉटिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था।
The fastest ever women's T20 century!
Feast your eyes on some of these shots from @sophdevine77 💯#WEAREWELLINGTON #SuperSmashNZ
📽️| @sparknzsport pic.twitter.com/ODwQohWrM6
बात करें डिवाइन की बल्लेबाजी की तो उन्होंने अपने 108 रनों की नाबाद पारी में नौ छक्के और नौ चौके लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत डिवाइन की टीम वेलिंग्टन ने ओटागो स्पार्क्स को 10 विकेट से हरा दिया।
🧢 📸 A hat and a snap.
यही नहीं अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ डिवाइन ने अपनी एक पहल से भी लोगों का दिल जीत लिया। डिवाइन ने बल्लेबाजी के बाद उस बच्ची से भी मुलाकात की जिसे उनकी पारी के दौरान गेंद लग गई थी। उन्होंने स्टैंड में पहुंचकर बच्ची को अपनी टोपी दी और फिर उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
All class from @sophdevine77 post-match. She went and sat with the fan who was hit during her innings.
Reports say the kid is doing well 🏏#SuperSmashNZ #CricketNation pic.twitter.com/26SMPM5tU8
डिवाइन ने अपनी ऐतिहासिक पारी के साथ कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह अब न्यूजीलैंड में टी-20 (पुरुषों और महिलाओं) में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने पुरुष टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम शिफर्ट को पीछे छोड़ दिया। टिम ने 2017 में माउंट माउनगुई में नदर्न डिस्ट्रिक्ट की तरफ से खेलते हुए ऑकलैंड के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़ा था।
डिवाइन के टी-20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक कुल 94 मुकाबले खेले हैं, इसमें 31 की औसत से 2447 रन बनाए हैं। यही नहीं गेंदबाजी में भी डिवाइन ने 17 की औसत से 91 विकेट अपने नाम किए हैं।