{"_id":"5716c81b4f1c1bc1148b4cee","slug":"clash-over-children-in-sambhal-3-injured-in-firing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुलग उठा यूपी का संभल, पथराव-फायरिंग से घरों में दुबके लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुलग उठा यूपी का संभल, पथराव-फायरिंग से घरों में दुबके लोग
Wed, 20 Apr 2016 05:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 20 Apr 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
संभल में विवाद
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के संभल कोतवाली क्षेत्र के नाला मोहल्ले में मंगलवार शाम पांच बजे बच्चों के खेलने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह विवाद शांत कराया।
2 of 8
संभल में विवाद
- फोटो : amar ujala bureau
नाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाद के भांजे खुर्रम व गुलाम नवी के बेटे हसन के बीच खेलते समय झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हसन को हिरासत में ले लिया। दोनों गुटों के लोग थाने पहुंचे और समझौते की बात शुरू हो गई। दोनों गुट अपने घर आ गए।
3 of 8
संभल में विवाद
- फोटो : amar ujala bureau
घर आकर दोनों गुटों के बीच फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। तमंचे लहराए तथा फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में गोली लगने से हसन व उसका भाई जुनैद और अलतमश घायल हो गए। घायलों के परिवार वालों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
संभल में विवाद
- फोटो : amar ujala bureau
एसडीएम जेबी सिंह व सीओ अफसर अब्बास मौके पर पहुंचे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। डीआईजी ओमकार सिंह व पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
5 of 8
संभल में विवाद
- फोटो : amar ujala bureau
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ और एक के बाद एक कई फायर किए गए। पथराव व फायरिंग मकानों की छतों से की जा रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।