अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस को फूंकने के बाद वीसी लॉज और गेस्ट हाउस के बाहर आग लगा दी, साथ ही फायरिंग भी हुई।
देर रात पुलिस और छात्रों में आमने-सामने चलीं गोलियां
2 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस में पुलिस और प्रॉक्टर टीम के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें एक पूर्व छात्र की मौत हो गई, वहीं दो छात्र घायल हो गए। देर रात तक कैंपस में प्रॉक्टर की जीप समेत कई वाहन जला दिए गए और अफरा-तफरी मची रही।
प्रॉक्टर की जिप्सी, कार और आधा दर्जन से अधिक बाइकें फूंकीं
3 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
आक्रोशित छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट-हाउस, वीसी लाज और कई वाहनों में आग लगाई। मौके पर पहुंचे डीआईजी और जनपद के कई थानों की फोर्स, आरएएफ और पीएससी बल ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल एएमयू परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के मामले पर वीसी ने चुप्पी साध रखी है।
मेडिकल कॉलेज में भी जमकर चली गोलियां
4 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
मामला उस समय भड़का जब एएमयू के मुमताज हॉल के एक छात्र के साथ मारपीट कर उसके कमरे में कुछ छात्रों ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस और प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान
5 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
इसी दौरान जोरेज अपने गुट के साथ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया, देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ जमकर मारपीट ओर फायरिंग होने लगी।