फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऊंचाई, भव्यता, डिजाइन और कारीगरी में खास हैं दुनिया की ये छह इमारतें

Sun, 13 Dec 2020 03:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
building in world which are unique in their height grandeur design craft burj khalifa capital gate romania hotel
दुनिया की खास इमारतें (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दुनिया में कई इमारतें बनती रहती हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसी इमारतें होती हैं जिनकी हमेशा चर्चा होती रहती है। दूर-दराज से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। कुछ इमारतें तो पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम करती हैं। विश्व की इन इमारतों में से कोई अपनी भव्यता, कोई नक्काशी, कोई ऊंचाई तो कोई अपनी डिजाइन में सबसे अलग है। ऐसी ही कुछ इमारतों को गिनीज बुक में उनकी खासियतों के लिए स्थान दिया गया है। आज हम आपको ऐसी ही इमारतों के बारे में बताते हैं-

बुर्ज खलीफा

building in world which are unique in their height grandeur design craft burj khalifa capital gate romania hotel
बुर्ज खलीफा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से बने बुर्ज खलीफा ऊंचाई में एफिल टावर से तीन गुना ज्यादा ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 2716 फीट है। इसे 12 हजार मजदूरों ने छह साल में बनाया है। इसका 2010 मे लोकार्पण किया गया था। इस इमारत में 163 मंजिले हैं जिसमें दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली लिफ्ट भी है। कहा जाता है कि इससे 96 किलोमीटर तक साफ देखा जा सकता है।

कैपिटल गेट बिल्डिंग

building in world which are unique in their height grandeur design craft burj khalifa capital gate romania hotel
कैपिटल गेट बिल्डिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

गिनीज बुक ने 2010 में अबूधाबी के कैपिटल गेट को मानव द्वारा निर्मित दुनिया की सबसे टेढ़ी इमारत माना था। इसे पश्चिम दिशा में 18 डिग्री के एंगल पर झुकी हुई बनाने के लिए डिजाइन तैयार की गई थी। 525 फीट लंबी इस बिल्डिंग में पांच सितारा होटल और प्रीमियम ऑफिस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैलेस ऑफ पार्लियामेंट

building in world which are unique in their height grandeur design craft burj khalifa capital gate romania hotel
पैलेस ऑफ पार्लियामेंट (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में स्थित 100 कमरों वाली यह इमारत दुनिया की सबसे भारी और फैली हुई इमारत मानी जाती है। 12 मंजिलों वाली इस इमारत को अज्ञात आश्चर्य कहा जाता है। इसे बनाने में 13 साल (1984-97) लगे थे। इसे बनाने के लिए सात लाख टन स्टील और तांबे, 10 लाख घनमीटर मार्बल, 3,500 टन के क्रिस्टल ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। इसमें प्रतिवर्ष छह मिलियन डॉलर की बिजली खर्च होती है।

विज्ञापन

बुद्धिस्ट टेंपल, हॉरयू जी

building in world which are unique in their height grandeur design craft burj khalifa capital gate romania hotel
हॉरयू जी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

जापान का हॉरयू जी टेंपल लकड़ी से बना है। कहा जाता है कि इसे 607 साल पहले बनाया गया था। दुनिया की इस सबसे पुरानी इमारत को यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर घोषित किया हुआ है। इसे बौद्ध धर्म के अनुयायियों के सबसे पुराने मंदिर में से एक माना जाता है। पांच मंजिला इस मंदिर को गोजियोनोतो भी कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed