फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four Bangladeshi women were arrested in Kannur, Kerala; forged Indian documents were recovered from their poss

असम से फर्जी कागज बनवा केरलम पहुंचीं: एक छापे से खुल गया राज, कन्नूर में बांग्लादेश की चार महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 11:28 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:28 AM IST
सार

केरलम के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने और फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज रखने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चारों महिलाएं शहर के एक स्पा में पिछले कई महीनों से काम कर रही थीं और उन्होंने कथित तौर पर असम से फर्जी दस्तावेज हासिल किए थे।

विज्ञापन
Four Bangladeshi women were arrested in Kannur, Kerala; forged Indian documents were recovered from their poss
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरलम के कन्नूर में अवैध रूप से रहकर शहर के एक स्पा में काम करने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नाजमा अख्तर (40), तस्लीमा खातून (25), मोयना खातून (29) और नसरी बीबी (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अवैध प्रवासी कन्नूर के ओडेनपरम्बु इलाके में स्थित एक किराए के मकान में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया और मकान पर छापा मारा।

विज्ञापन

 
फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को महिलाओं के पास से बांग्लादेश में जारी पहचान पत्र मिले। इसके अलावा उनके पास से फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज भी बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दस्तावेजों के आधार पर उनके भारत में रहने की स्थिति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कन्नूर के स्पा में कई महीनों से कर रही थीं काम
पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाएं पिछले कई महीनों से कन्नूर शहर के एक स्पा में काम कर रही थीं। पूछताछ के दौरान उन्होंने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि भारत आने से पहले उन्होंने असम से फर्जी दस्तावेज हासिल किए थे। इसके बाद वे काम की तलाश में केरलम पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट एंड रन केस: लेडी बाइक राइडर को टक्कर मारने और पीछा करने के मामले में नया खुलासा; क्या हुआ अब तक?


इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बुधवार को चारों महिलाओं के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि कन्नूर में मंगलवार को भी बांग्लादेश की एक अन्य महिला को भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब इन मामलों की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed