कर्नाटक के कोडागु से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक बाघ का वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में एक बाघ पानी से भरे एक टब में कूद-कूदकर नहा रहा है। हालांकि, इस वीडियो ने मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा में खुशी और उदासीनता को जन्म दिया। इस वीडियो ने आनंद महिंद्रा की सुंदर दक्षिण भारतीय जिले में बिताए अपने बचपन के समय की याद ताजा कर दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: अचानक घर में घुस आया बाघ, बाथटब में कूद-कूदकर नहाया, आनंद महिंद्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 1.5 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ टब के चारों ओर घूमकर उसको सूंघता है। इसके बाद थोड़ा झिझकते हुए टब में चढ़ता है और पानी में कूद जाता है। टब में जाकर ये बाघ ठंडे पानी का आनंद लेता है। फिर वो ऐसे बैठ जाता है, जिससे वो तुरंत भाग सके।
What an unusual occurrence. Apparently in Coorg. Received from a friend on WhatsApp. pic.twitter.com/C7yEF6fjAW
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कर्नाटक के नागरहोल खेल अभयारण्य से लगभग छह मील दूर अपने परिवार के कोडागु घर में बिताई अपनी बचपन की छुट्टियों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनको कभी वहां बाघ नजर नहीं आया। आनंद महिंद्रा ने कहा कि वहां बिताईं छुट्टियों में कभी उनको बाघ नजर नहीं आया, लेकिन इस वीडियो ने उनको खुश कर दिया।
इस वीडियो को फिर से साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि टाइगर अगर जकूजी का इस्तेमाल करे, तो उसको टिकूजी कहा जाएगा।
Spent most of my childhood holidays at our home in Kodagu, just six miles from Nagarhole game sanctuary. NEVER lucky enough to see a tiger. And this chap comes to someone’s home to use their ‘bathtub.’ Magnificent. When a Tiger uses a Jacuzzi it becomes a ‘Ticuzzi’ https://t.co/OjixxCEXJ2
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहे इस वीडियो को कर्नाटक के कूर्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल की तरफ से एक बाघ पानी से भरे टब के पास आता है। पहले वह पानी को छूकर जायजा लेता है। इसके बाद बाघ पानी से भरे टब में छलांग लगा देता है।