नोटबंदी के बाद पहली बार किसी शीर्ष नौकरशाह के घर आयकर विभाग का छापा
#नोटबंदी के बाद पहली बार किसी शीर्ष नौकरशाह के घर आयकर विभाग का छापा
अघोषित आय के सिलसिले में आयकर विभाग जमकर छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने राव के चेन्नई स्थित अन्ना नगर में राव के घर की तलाशी ली।
नोटबंदी के समर्थक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब हुए 'बागी'
#नोटबंदी के समर्थक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब हुए 'बागी'
भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब नोटबंदी की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी के इतने दिनों के बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। लोगों के बीच बड़े पैमाने पर कैश की कमी बनी हुई है। बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने नोटबंदी की तारीफ करते हुए कहा था कि कालेधन और बेनामी संपत्ति के खिलाफ यह एक मजबूत कदम है।
बच्चे के साथ हैवानियत, मासूम बेटे को चप्पल से पीटने के बाद कई बार पटका
#बच्चे के साथ हैवानियत, मासूम बेटे को चप्पल से पीटने के बाद कई बार पटका
राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ हैवानियत करती दिख रही है। बुरी तरह पिटाई के बाद मां ने अपने जिगर के टुकड़े को उठाकर पटक दिया।
झारखंड में 40 इनामी नक्सलियों के खाते सीज, 55 करोड़ हैं जमा
#झारखंड में 40 इनामी नक्सलियों के खाते सीज, 55 करोड़ हैं जमा
झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों ने नक्सलियों के कम से कम 40 खातों से लेन-देन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड़ रुपए जमा हैं, जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा। इन 40 नक्सलियों में से 15 बेहद कुख्यात हैं, जिनके उपर लाखों के इनाम भी घोषित हैं।