फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa assembly election aap gfp alliance possibility poster war

गोवा: आप और गोवा फारवर्ड के पोस्टर से छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस-बीजेपी के बिना नए गठबंधन की तैयारी

Sat, 12 Sep 2026 04:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Sep 2026 04:15 PM IST
सार

गोवा में तीसरा विकल्प तैयार करने की कोशिश हो रही है। दरअसल आप और गोवा फॉरवर्ड पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं। आप संयोजक के नए ट्वीट और गोवा में लगे पोस्टर्स से भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Goa assembly election aap gfp alliance possibility poster war
गोवा में नए पोस्टर से गठबंधन की चर्चा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में फरवरी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने अचानक करवट ले ली है। आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी की ओर से लगाए गए एक साझा पोस्टर ने राज्य की चुनावी राजनीति में तीसरे विकल्प को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। इस पोस्टर पर लिखा है- कांग्रेस और भाजपा ने आपके साथ दो बार धोखा किया, अब उन्हें तीसरी बार ठगने मत देना। 
विज्ञापन


गोवा में तीसरा विकल्प तैयार करने की कोशिश
गोवा की सड़कों पर दिखाई दे रहा यह पोस्टर महज चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव में तीसरे विकल्प को तैयार करने की कोशिश है। आप और गोवा फॉरवर्ड पार्टी इसी सवाल को राजनीतिक ताकत में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। गोवा में लंबे समय से चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। हालांकि पिछले कुछ चुनावों में क्षेत्रीय दलों के उभार और आम आदमी पार्टी जैसी नई पार्टी ने इस समीकरण को प्रभावित किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसका वोट शेयर करीब 6.77 प्रतिशत रहा था। वर्तमान विधानसभा में भी पार्टी के दो विधायक हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के ट्वीट से कयास शुरू
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज वे एक बड़ा एलान करने के लिए गोवा जा रहे हैं। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद भी गोवा में आप और जीएफपी पार्टी के संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दक्षिण गोवा में अच्छा-खासा प्रभाव
बेनाउलिम से वेन्जी वीगास और वेलिम से क्रूज सिल्वा AAP का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई फतोर्डा से विधायक हैं। AAP और गोवा फारवर्ड पार्टी के संभावित समीकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू दक्षिण गोवा है, जहां इन दोनों दलों की विधानसभा में मौजूदगी है। AAP के दोनों मौजूदा विधायक दक्षिण गोवा से हैं और विजय सरदेसाई भी दक्षिण गोवा की फतोर्डा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही आप, उत्तर गोवा में भी अपना संगठनात्मक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इससे 2027 के चुनाव में पार्टी के विस्तार की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चा बढ़ी है।

गोवा के चुनाव को बहुकोणीय करने की तैयारी
हाल के दिनों में आप और गोवा फारवर्ड पार्टी के बीच संभावित तीसरे मोर्चे को लेकर बातचीत की खबरों के साथ गोवा फर्स्ट जैसे व्यापक राजनीतिक सहयोग की चर्चाएं भी सामने आई हैं। यदि दोनों दल चुनाव से पहले सीटों के तालमेल और साझा कार्यक्रम पर सहमति बनाते हैं, तो गोवा का चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के पारंपरिक द्वि-ध्रुवीय मुकाबले से आगे बढ़कर बहुकोणीय हो सकता है। आप- गोवा फॉरवर्ड पार्टी का साझा पोस्टर इसी बदलते राजनीतिक समीकरण की ओर संकेत करता है। फरवरी 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन गोवा में चुनावी नैरेटिव तैयार होना शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed