फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT raid at Tamil Nadu Chief Secretary Rammohan Rao's residence in Anna Nagar

तमिलनाडुः खनन कारोबारी रेड्डी गिरफ्तार, मुख्य सचिव के यहां छापा

Wed, 21 Dec 2016 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
IT raid at Tamil Nadu Chief Secretary Rammohan Rao's residence in Anna Nagar
फाइल फोटो - फोटो : AmarUjala

सीबीआई ने इनकम टैक्स छापे के बाद खनन कारोबारी जे शेखर रेड्डी और उसके सहयोगी के श्रीनिवासुलु को गिरफ्तार कर लिया। नोटबंदी के बाद रेड्डी के चेन्नई स्थित घर और दफ्तर में आयकर विभाग के मारे गए छापे में 127 किलो सोना और 170 करोड़ की नकदी बरामद हुई थी।

विज्ञापन


रेड्डी और श्रीनिवासुलु को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग तमिलनाडुु के मुख्य सचिव पी राममोहन राव और जे शेखर रेड्डी के रिश्तों की भी छानबीन कर रहा है।  
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी मोहन राव के बेटे और रिश्तेदारों के यहां छापे मार कर 18 लाख रुपये की नकदी और सोने की छड़ें बरामद की हैं। विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में राव के बेटों और कुछ रिश्तेदारों के यहां छापे मारे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन कारोबारी जे शेखर रेड्डी के यहां मारे गए छापों में मिले सुराग के बाद आयकर विभाग के इस सबसे बड़े अभियान के तहत ये छापे मारे गए। बुधवार की सुबह छह बजे 100 आयकर अधिकारियों ने सीआरपीएफ की पूरी पलटन के साथ राव, उनके बेटे और रिश्तेदारों के तमिलनाडु औैर पड़ोसी आंध्र प्रदेश स्थित 15 ठिकानों पर छापे मारे।

आयकर अधिकारियों के मुताबिक टैक्स चोरी रोकने और नए नोटों की तलाश में राव के बेटे विवेक पपीसेट्टी के खिलाफ छापे मारे गए थे। अभियान के दौरान आंध्र के चित्तूर जिले में विवेक के ससुर के यहां से 18 लाख रुपये मूल्य के नए नोट और 1 किलो की सोने की छड़ें बरामद हुईं। 

सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु के मुख्य सचिव राव ने छापेमारी अभियान के दौरान पूछताछ में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया। अधिकारियों ने उनके घर की पूरी तलाशी ली। साथ ही बेटे विवेक का बयान भी दर्ज किया। आयकर विभाग ने बताया उसे माइनिंग कारोबारियों के यहां मारे गए छापे में राव के यहां नकदी रखे जाने का सुराग मिला।

इसके बाद ही विवेक और राव के अन्य रिश्तेदारों के यहां छापे मारे गए। विभाग के जांच दल के अधिकारी राव परिवार के दो मोबाइल फोन जब्त करने के लिए राज्य के सचिवालय भी पहुंच गए। गौरतलब है कि कि राव को इस साल जून में दिवंगत जयललिता की अगुआई वाली सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया था। 

आयकर विभाग ने यह अभियान आंध्र के जे शेखर रेड्डी और अन्य बालू खनन कारोबारियों के खिलाफ मारे गए छापों के बाद शुरू किया था। रेड्डी को नौ दिसंबर को आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद उसे तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया गया था। उसे बुधवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। 

बदले की कार्रवाई : ममता 

IT raid at Tamil Nadu Chief Secretary Rammohan Rao's residence in Anna Nagar

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु के मुख्यसचिव के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी को बदले की भावना से की गई अनैतिक व तकनीकी रूप से अनुचित कार्रवाई करार देते हुए केंद्र सरकार की खिंचाई की है।

बुधवार को यहां अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सचिव को छापेमारी के जरिये परेशान किया गया और अब तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर छापे मारे गए हैं। यह सिविल सर्विसेज के प्रमुख के संस्थान की गरिमा को कम करने का प्रयास है। (ब्यूरो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed