फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Ritabrata Banerjee major announcemen Mamata Banerjee contests by-election withdraw our candidate.

पश्चिम बंगाल: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा एलान- अगर ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ेंगीं तो हम अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे

Sat, 12 Sep 2026 04:09 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत गुट ने कहा है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में लड़ती हैं तो वह अपना उम्मीदवार वापस ले लेगा। ऋतब्रत गुट ममता को विधानसभा में देखना चाहता है और नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
West Bengal Ritabrata Banerjee major announcemen Mamata Banerjee contests by-election withdraw our candidate.
ऋतब्रत बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो वे अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे, क्योंकि वे चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में वापस आएं।

विज्ञापन


ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा? 
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि गुट ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को लगभग अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन अगर ममता बनर्जी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो वे अपने उम्मीदवार को वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि डॉ. ममता बनर्जी विधानसभा में आएं। बेहतर होगा अगर वह नंदीग्राम से आएं।' उन्होंने उस निर्वाचन क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा, जहां से वह 2021 के विधानसभा चुनाव हार गई थीं। ये टिप्पणियां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और ऋतब्रता गुट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग दोनों पक्षों की सुनवाई कर रहा
राज्य में दो विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर चुनाव आयोग दोनों पक्षों के दावों की सुनवाई कर रहा है। ऋतब्रता बनर्जी ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने प्रत्यक्ष विधानसभा चुनाव नहीं जीता था और पहले उपचुनावों के माध्यम से विधानसभा में प्रवेश किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका गुट आगामी उपचुनावों में जीत को लेकर आश्वस्त है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed