नोटबंदी के बीच चंडीगढ़ में भाजपा को बड़ी कामयाबी, 26 में से 21 सीटें जीतीं
#नोटबंदी के बीच चंडीगढ़ में भाजपा को बड़ी कामयाबी, 26 में से 21 सीटें जीतीं
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। पार्टी ने 26 में से 21 सीटों पर अपना परचम लहरा दिया, वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। शुरुआती नतीजों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कांगेस ने वापसी जरूर की लेकिन 4 सीटों पर ही बढ़त बना सकी।
UN में पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी, जैसा बोएगा, वैसा काटेगा
#UN में पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी, जैसा बोएगा, वैसा काटेगा
भारत ने लश्कर-ऐ-तैयबा और जैश-ऐ-मोहम्मद के खिलाफ आतंकी कार्रवाई की मांग दोहराई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिध सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान के सपोर्ट से चल रहे इन दोनों संगठनों को तत्काल प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
वित्तमंत्री ने किया छोटे दुकानदारों के लिए नई स्कीम का ऐलान
#वित्तमंत्री ने किया छोटे दुकानदारों के लिए नई स्कीम का ऐलान
सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत देते हुए कैशलेस कारोबार में टैक्स छूट का ऐलान किया है। जो दुकानदार टैक्स पेयर नहीं है उनकी दो करोड़ के कारोबार को टैक्स असेसमेंट के दौरान 12 लाख माना जाएगा। साथ ही अगर दुकानदार कैशलेस सेल नहीं करता है तो उसकी दो करोड़ के कारोबार को 16 लाख माना जाएगा।
यासीन भटकल ने जज से पूछा, 'क्या जुर्माना भरने में पुराने नोट दे सकते हैं?'
#यासीन भटकल ने जज से पूछा, 'क्या जुर्माना भरने में पुराने नोट दे सकते हैं?'
दिलसुखनगर बम धमाके मामले में दोषी ठहराए गए इंडियन मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों को दोषी ठहराए जाने के बाद अभियोजन पक्ष के वकील ने एनआईए कोर्ट में उनके लिए फांसी की मांग की। अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी आतंकियों के पक्षकार कोर्ट में मौजूद नहीं थे। ऐसे में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की टिप्पणी पर दोषियों की प्रतिक्रिया चाही तो दोषियों ने कहा, 'हमें फांसी दे दो।'