भारत में सिनेमा और राजनीति का रिश्ता एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह रहा है। बॉलीवुड के स्टार्स हो या फिर साउथ के कलाकार, सभी राजनीति से जुड़े रहे हैं। ऐसे ही शख्सियत है अमिताभ। हालांकि अमिताभ राजनीति से अपना खास रिश्ता नहीं बना सके, लेकिन राजनेताओं के साथ उनका रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में रहा।
BDY SPCL : राजनीति छोड़ी पर राजनेताओं से रिश्ता नहीं तोड़ पाए अमिताभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें आपसे साझा कर रहे हैं जो राजनेताओं के साथ उनकी नजदीकी को बयां करती हैं। राजनेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है जिनसे अमिताभ की करीबी रही। इनके साथ वो हंसते मुस्कुराते कई मंचों का हिस्सा बने। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीं, सोनिया गांधीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमर सिंह, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह जैसे राजनीति के बड़े नामों के साथ अमिताभ की तस्वीरें सुर्खियां बनीं।
1984 के दौर में अमिताभ ने बॉलीवुड की दुनिया से कुछ वक्त के लिए किनारा कर लिया। अपने पुराने दोस्त राजीव गांधी के सपोर्ट में बच्चन राजनीति में कूद पड़े। अमिताभ ने इलाहाबाद लोक सभा सीट से उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच.एन. बहुगुणा को रिकॉर्ड 68.2 फीसदी मार्जिन से शिकस्त दी।
खुद को एक राजनेता के रुप में अमिताभ ज्यादा वक्त संभाल नहीं सके। चुनाव जीतने के तीन साल बाद ही अमिताभ ने सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया। राजनीति छोड़ने पर अमिताभ ने कहा कि मैंने राजनीति इसलिए छोड़ी, क्योंकि मुझे तुच्छ राजनीतिक गेम नहीं आता।
रियल राजनीति में अमिताभ का सिक्का भले ही नहीं चला, लेकिन पर्दे पर राजनेता के रुप में उनकी छवि काफी सराही गई। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन का बुरे दौर में साथ समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दिया। जब अमिताभ ने राजनीति में आने से मना कर दिया तो अमर सिंह ने ही जया बच्चन को सक्रिय राजनीति में आने के लिए कहा।