हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
7 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
दिल्लीः 169 दिन बाद आज से चलेगी मेट्रो, पहली ट्रेन येलो लाइन पर सुबह 7 बजे
लॉकडाउन में बंद की गई दिल्ली मेट्रो 169 दिन बाद आज से पटरियों पर दौड़ेगी। यात्रियों के सुरक्षित सफर की पूरी तैयारी कर ली गई है और यात्रियों से बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने और कोच में बातचीत से बचने की अपील की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एनसीबी आज फिर करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, गिरफ्तार होने की संभावना
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन मोड में है। रविवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत-चीन ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत फिर बेनतीजा, भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट
भारतीय और चीनी सेनाओं ने तनाव को कम करने के प्रयासों में पूर्वी लद्दाख में रविवार को एक और दौर की वार्ता की। हालांकि, सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों द्वारा पिछले हफ्ते बनी टकराव की स्थिति के बाद अतिरिक्त सैनिकों तथा हथियारों को पहुंचाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
75 से 80 फीसदी छात्रों ने दी जेईई मेन 2020 परीक्षा, 11 सितंबर तक जारी हो सकता है परिणाम
देशभर केइंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई मेन सितंबर 2020 रविवार को संपन्न हो गई। करीब 75 से 80 फीसदी छात्रों ने जेईई में उपस्थिति दर्ज करवायी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)11 सितंबर से पहले जेईई मेन सितंबर 2020 का रिजल्ट जारी कर देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर