फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   75 to 80 percent students appeared for JEE Main 2020 exam, result may be released by September 11

75 से 80 फीसदी छात्रों ने दी जेईई मेन 2020 परीक्षा, 11 सितंबर तक जारी हो सकता है परिणाम

Mon, 07 Sep 2020 03:59 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Sep 2020 03:59 AM IST
सार

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सितंबर परीक्षा का रिजल्ट 11 सितंबर तक करेगी जारी
  • इसी दिन जनवरी और सितंबर परीक्षा के बेस्ट स्कोर से जेईई मेन 2020 की मेरिट आएगी
  • मेरिट के टॉप ढाई लाख छात्र आईआईटी में दाखिले की जेईई एडवांस में लेंगे भाग

विज्ञापन
75 to 80 percent students appeared for JEE Main 2020 exam, result may be released by September 11
main Exam 2020 - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई मेन सितंबर 2020 रविवार को संपन्न हो गई। करीब 75 से 80  फीसदी छात्रों ने जेईई में उपस्थिति दर्ज करवायी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)11 सितंबर से पहले जेईई मेन सितंबर 2020 का रिजल्ट जारी कर देगी।

विज्ञापन


इसी दिन जेईई मेन की जनवरी और सितंबर में आयोजित दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट स्कोर के आधार पर जेईई मेन 2020 की मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसी मेरिट लिस्ट में से टॉप ढाई लाख छात्र आईआईटी में दाखिले की जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेंगे। जबकि इसी मेरिट से देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज स्नातक यानि बीटेक और बीई प्रोग्रामों में दाखिला देंगे।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक से छह सितंबर तक देशभर में जेईई का आयोजन किया था। कोविड-19 संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए विशेष मानकों के तहत 660 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा के लिए 8.58 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
-पहले तीन दिन 85 फीसदी तक उपस्थिति
जेईई के पहले दिन तक छात्रों की उपस्थिति 85 फीसदी तक रही है। जबकि आखिरी दो दिन छात्रों की उपस्थिति में थोड़ी गिरावट रही। हालांकि एक से छह सितंबर तक दो-दो शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 75 से 85 फीसदी तक रही है।

नीट परीक्षार्थी को मेट्रो में मिल सकता है फ्री यात्रा का मौका
मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नीट की तैयारी शुरू हो गई है। एनटीए ने नीट के लिए दोबारा  राज्यों को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर के नीट में भाग लेने वाले छात्रों को राहत देने के लिए दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर का मौका मिल सकता है।


हालांकि अभी सरकार और मेट्रो ने इस पर कोई फाइनल नहीं किया है। लेकिन छात्रों को आसानी से सेंटर तक पहुंचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तहत इस पर छूट देने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed