कहते हैं राजनीति में कभी कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता। समय समय पर ये बात हमारे नेताओं ने साबित भी की है। कई मुद्दों पर नेताओं के बीच चाहे हजार विवाद रहे हों, लेकिन जब मौका सौहार्द दिखाने का आता है तो नेता पुरानी अदावत को भुला देते हैं। हाल ही में तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव के बाद नए सरकार के गठन की प्रक्रिया में कुछ ऐसे नजारे दिखे जो साबित करते है कि इन सियासतदां में मतभेद तो हैं लेकिन मनभेद नहीं। यह तस्वीर इसी बात की तस्दीक भी करती है। मौका था राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की ताजपोशी का। इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। अगली कुछ स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें।
2 of 6
राजस्थान चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
इस तस्वीर में देखिए कि वसुंधरा राजे गर्मजोशी भरे अंदाज में सीएम अशोक गहलोत से मिल रही हैं।
3 of 6
राजस्थान चुनाव
- फोटो : PTI
इस दौरान वसुंधरा ने डिप्टी सचिन पायलट से भी अपने ही अंदाज में मुलाकात की। इन दोनों को देखकर लगा ही नहीं कि दोनों अलग-अलग दल से हैं और एक दूसरे के प्रबल विरोधी हैं।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की ताजपोशी के दौरान भी ऐसे ही नजारे दिखे जिसने बताया कि नेताओं में मतभेद तो हैं लेकिन मनभेद नहीं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। इस दौरान एक खास नजारा दिखा जिसने बताया कि बड़े नेताओं के बीच सहजता, सौहार्द और विनम्रता अब भी कायम है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने शिवराज का हाथ पकड़ लिया और तीनों ने हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया।
5 of 6
मध्यप्रदेश चुनाव
- फोटो : PTI
इस दौरान राहुल गांधी ने भी शिवराज के साथ गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।