फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EARO India 2023: लड़ाकू विमान F-35A से लेकर बॉम्बर B-1B लांसर तक, इन अमेरिकी फाइटर प्लेंस ने दिखाया जलवा

Tue, 14 Feb 2023 09:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 09:13 PM IST
सार

EARO India 2023: लड़ाकू विमान F-35A से लेकर बॉम्बर B-1B लांसर तक, इन अमेरिकी फाइटर प्लेंस ने दिखाया जलवा

विज्ञापन
America introduced fighter aircraft F-35A to bomber B-1B Lancer at Aero India 2023
us b-1b bomber

भारत की टेक सिटी बेंगलुरू में इस समय एशिया का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया 2023 चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इस एयर शो में दुनिया भर की तमाम कंपनियों ने हिस्सा ले रही हैं। इन सबके बीच, अमेरिका भी चर्चा में आ गया है। दरअसल, भारत में हो रहे एयरो इंडिया 2023 के पहले दिन अमेरिका की वायुसेना के पांचवीं पीढ़ी के दो सुपरसोनिक बहुउद्देश्यीय एफ-35ए विमान पहली बार नजर आए थे। वहीं आज यानी मंगलवार को अमेरिका ने एयरो इंडिया में अपने महाविनाशक B-1B लांसर बॉम्बर विमानों को पेश किया।  

America introduced fighter aircraft F-35A to bomber B-1B Lancer at Aero India 2023
यूएस बी-1बी बॉम्बर - फोटो : twitter

बता दें कि B-1B लांसर ‘द बोन’ नाम से भी जाना जाता है। ये अमेरिका स्थित अपने अड्डों और अग्रिम मोर्चों से विश्वभर में अभियान को अंजाम देने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह निर्देशित और गैर-निर्देशित दोनों तरह के सबसे बड़े पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है। साथ ही इसे अमेरिका की लंबी दूरी के हमलावर बल (वायुसेना) की रीढ़ माना जाता है।

America introduced fighter aircraft F-35A to bomber B-1B Lancer at Aero India 2023
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay

यूक्रेन में रूस के हमले को देखते हुए भारत और अमेरिका के बीच अपनी रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी प्रगाढ़ करने के नये संकल्प के क्रम में विश्व में सर्वाधिक घातक माने जाने वाले ये लड़ाकू विमान भारत में आये हैं। अमेरिकी वायुसेना के सहायक उप अवर सचिव मेजर जनरल जूलियन सी चीटर ने इसके बारे में बताया कि 'बी-1 लड़ाकू कमांडरों को अनुकूलन वाले विकल्प उपलब्ध कराता है। क्षेत्र में हमारे साझेदारों के साथ व्यापक समन्वय व्यापक अंतरनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
America introduced fighter aircraft F-35A to bomber B-1B Lancer at Aero India 2023
b-1b

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि कई अमेरिकी लड़ाकू विमान पहले से एयरो इंडिया शो में भाग ले रहे हैं। ये दिखाता है कि दोनों देशों के बीच संबंध कितने ज्यादा मजबूत हैं। इससे पहले फरवरी 2021 में बी-1बी पहली बार भारत में उतरा था। ये लासंर बॉम्बर येलेहंका एयरबेस के ऊपर से उड़ा था।
 

इस मौके पर नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के रक्षा ‘अताशे’ रियर एडमिरल एम.बेकर ने कहा कि भारत में दूसरी बार बी1 बी को उतार कर हम खुश हैं। उन्होंने बताया कि ये बमवर्षक विमान दक्षिण डकोटा से गुआम तक और फिर भारत पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करना जारी रखेंगे। हम दोनों के पास दो बड़ी सेनाएं हैं जो साथ में काम करने पर और बेहतर हो जाती हैं।
 
विज्ञापन
America introduced fighter aircraft F-35A to bomber B-1B Lancer at Aero India 2023
F-35 - फोटो : ANI
बी-1 के अलावा एयरो इंडिया में भाग ले रहे अमेरिकी वायुसेना के विमानों में पांचवीं पीढ़ी के नये लड़ाकू विमान--सुपरसोनिक, मल्टीरोल एफ-35ए लाइटनिंग2 और एफ-35ए ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर भी शामिल हैं। इसके अलावा एयरो इंडिया में भाग लेने वाली अमेरिकी कंपनियों में बोइंग, जीई एयरोस्पेस, जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक, लॉकहीड मार्टिन, प्राट एंड व्हिटनी, टी डब्ल्यू मेटल्स, एलएलसी और यूनाइटेड परफार्मेंस मेटल्स शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed