Alien News: दुनियाभर में एक बार एलियन को लेकर बहस तेज हो गई है। अमेरिका समेत कुछ देशों में रहस्यमयी अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने के बाद चर्चा की शुरुआत हुई है। दरअसल कुछ दिनों पहले अमेरिका के आसमान में चीन के 'जासूसी गुब्बारे' देखे गए थे जिसे अमेरिकी वायुसेना ने फाइटर जेट्स की मदद से मार गिराया था। इसके बाद से ही बार-बार यूएफओ देखे जाने की घटना सामने आ रही है। अब अमेरिका, कनाडा और चीन में यूएफओ देखे गए हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
Alien News: इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? मुर्गों की रेस से क्या है संबंध, नासा कर रहा है शोध
दावा किया जाता है कि यूएफओ का हॉटस्पॉट है यह गांव। नासा के वैज्ञानिकों ने अब इस गांव में होने वाली असामान्य गतिविधि में दिलचस्पी दिखाई है। यह गांव यूके (यूनाइटेड किंगडम) में मैनचेस्टर के बाहर बोन्सॉल नामक स्थान पर है। यह गांव अजीबोगरीब गतिविधियों का केंद्र है। इस गांव में यूएफओ के देखे जाना का दावा किया जाता है। हालांकि यह गांव बेहद खूबसूरत है जहां पर कई लोग पलायन करके आए हैं। इस खूबसूरत गांव में पारंपरिक पब और चाय की दुकानें हैं।
सबसे खास बात यह है कि लोगों के लिए यूएफओ की एक झलक देखने के लिए बोन्सॉल एक पसंदीदा जगह बन गई है। एक पूर्व पब मालिक ने 'यूएफओ टूर' के लिए ग्राहकों को पेशकश की है। ब्रिटेन के कुछ इलाकों में यूएफओ हॉटस्पॉट हैं जिनमें सेट, बोन्सॉल, मैटलॉक, डर्बीशायर के पास के स्थान शामिल हैं।
मुर्गों की कई जाती है रेस
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोन्सॉल में हर साल मुर्गों की रेसिंग चैंपियनशिप कराई जाती है। इसकी वजह से यह गांव चर्चा में रहता है। नासा की साल 2000 के दशक में इस पर नजर पड़ी। इसी साल शेरोन रॉलैंड्स ने हॉलीवुड निर्माता को एक यूएफओ का फुटेज 20,000 पाउंड में बेचा था। नासा ने भी इस फुटेज देखने की सिफारिश की थी। नासा के वैज्ञानिकों को लगा कि उसी प्रकार के विमान को दिखाया गया है जो 1996 की शुरुआत में STS-75 कोलंबिया स्पेस शटल मिशन के दौरान उनके कैमरों में कैद हुआ था।
UFO Alien Alert: दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? जानिए यूएफओ पर हुए अब तक के सबसे बड़े खुलासे
इस गांव में रहस्यमयी
इस गांव में बार-बार रहस्यमयी घटनाएं देखने को मिलती रहीं हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में भी यूएफओ को देखा गया था। एक शख्स ने दावा किया गुलाबी चमक वाली जूते के डिब्बे की तरह लंबवत आकार' वाली रहस्यमयी चीज देखी थी।