देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद 2018 कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में राज्य के विकास को लेकर सरकार के रोडमैप के बारे में बताया।
Pics:अमर उजाला संवाद में ऐसा था गडकरी का अंदाज, कहा- जिंदगी है क्रिकेट, मारो या आउट हो जाओ
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गडकरी ने राज्य के विकास को लेकर कई बातें कही। जिसमें एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 'जिंदगी वन डे क्रिकेट की तरह है, मैं बॉल बर्बाद करने के पक्ष में नहीं हूं, शॉट मारो या तो आउट हो जाओ।'
Pics:अमर उजाला संवाद में ऐसा था गडकरी का अंदाज, कहा- जिंदगी है क्रिकेट, मारो या आउट हो जाओ
उन्होंने कहा कि 2019 के तक नया उत्तराखंड बनाने की योजना है जिसके लिए व्याप्क स्तर पर काम शुरू होगा। इस योजना में 111 नदियों में जलमार्ग बनाये जाएंगे। वहीं 2018 के पहले गंगा में जलमार्ग बन जाएंगे।
Pics:अमर उजाला संवाद में ऐसा था गडकरी का अंदाज, कहा- जिंदगी है क्रिकेट, मारो या आउट हो जाओ
नितिन गडकरी ने कहा कि एक साल में उत्तराखंड में सड़कों की हालत सुधरेगी। सड़क बनाने के लिए पेड़ काटने पड़ेंगे। लेकिन एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे। जिन इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं वहां प्लान्टेशन के लिए प्रति किलोमीटर 15 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।
Pics:अमर उजाला संवाद में ऐसा था गडकरी का अंदाज, कहा- जिंदगी है क्रिकेट, मारो या आउट हो जाओ
गडकरी ने कहा कि वो परिवारवाद के खिलाफ हैं इसलिए उनके परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि भारी भरकम डिपार्टमेंट संभालना आसान है या पार्टी का अध्यक्ष बनना तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा।