प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के तहत राजकोट के एटकोट पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 6
गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
पीएम मोदी ने नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इफको-कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सहकार, गांव के स्वाबलंबन का बहुत बड़ा माध्यम है और इसमें आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए गांव का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है, इसलिए पूज्य बाबू और सरदार साहब ने जो रास्ता हमें दिखाया उसके अनुसार हम मॉडल कॉपरेटिव गांव की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
आईपीएल 2022 फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल फाइनल कल
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पहले मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसके बाद इसे दोबारा बनाया गया और 2021 में यह बनकर तैयार हुआ। मोटेर से नाम बदलकर इस स्टेडियम का नाम मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया। नरेंद्र मोदी 2009 से लेकर 2014 तक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के नए स्वरूप की एंट्री
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 मरीज ठीक हुए और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। सक्रिय मामले 2772 हैं। वहीं एक दूसरी खबर से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यहां पहली बार B.A.4 और 5 के वेरिएंट मिले हैं। राज्य के पुणे जिले में B.A.4 के चार मरीज और B.A.5 के तीन मरीज सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
Tesla CEO Elon Musk, Ola CEO Bhavish Aggarwal
- फोटो : For Reference Only
भारत में टेस्ला कार का प्लांट नहीं लगाएंगे एलन मस्क
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) की कारें भारत में लॉन्च होंगी या नहीं, इस बारे में कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर के सवाल के जवाब पर मस्क ने टेस्ला की योजनाओं का खुलासा किया। लेकिन भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने मस्क के इस जवाब पर जोरदार चुटकी ली है। पढ़ें पूरी खबर