{"_id":"62922382f2254324af4e7b12","slug":"ola-electric-ceo-bhavish-aggarwal-tweets-about-elon-musk-tweet-on-tesla-manufacturing-plant-in-india-tesla-electric-car-in-india-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Car: भारत में टेस्ला कार का प्लांट नहीं लगाएंगे एलन मस्क, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ऐसे ली चुटकी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Car: भारत में टेस्ला कार का प्लांट नहीं लगाएंगे एलन मस्क, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ऐसे ली चुटकी
Sat, 28 May 2022 08:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 08:04 PM IST
सार
Tesla (टेस्ला) की कारें भारत में लॉन्च होंगी या नहीं, इस बारे में कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा बयान दिया है। इस पर ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने जोरदार चुटकी ली है।
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk, Ola CEO Bhavish Aggarwal
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) की कारें भारत में लॉन्च होंगी या नहीं, इस बारे में कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर के सवाल के जवाब पर मस्क ने टेस्ला की योजनाओं का खुलासा किया। लेकिन भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने मस्क के इस जवाब पर जोरदार चुटकी ली है।
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला भारत में अपने वाहनों को बेचने के लिए आयात शुल्क में कमी की मांग कर रही है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने उत्पादों का निर्माण स्थानीय स्तर पर नहीं करेगी, जब तक कि उसे देश में अपनी कारों को बेचने और सर्विस करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

Tesla car
- फोटो : Tesla
ट्विटर पर एक यूजर द्वारा भारत में मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के बारे में पूछने पर मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "टेस्ला ऐसी किसी भी जगह पर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट नहीं लगाएगी जहां हमें पहले कारों को बेचने और सर्विस करने की इजाजत नहीं है।"
Tesla will not put a manufacturing plant in any location where we are not allowed first to sell & service cars
— Elon Musk (@elonmusk) May 27, 2022
विज्ञापन
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल
- फोटो : For Reference Only
भाविश अग्रवाल ने मस्क के बयान को री-ट्वीट करते हुए चुटकी ली और अपना रिएक्शन दिया, "Thanks, but no thanks". यानी भाविश ने कहा कि शुक्रिया... लेकिन इसके लिए शुक्रिया कहने की तो जरूरत ही नहीं है।
Thanks, but no thanks! 🙂🇮🇳 https://t.co/yeO4qI2gg2
— Bhavish Aggarwal (@bhash) May 28, 2022
Nitin Gadkari and Tesla Car
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पिछले महीने, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि अगर टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने के लिए तैयार है तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन कंपनी को चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए।
मस्क ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि अगर टेस्ला देश में आयातित वाहनों के साथ पहली बार सफल होती है तो वह भारत में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगा सकती है।
मस्क ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि अगर टेस्ला देश में आयातित वाहनों के साथ पहली बार सफल होती है तो वह भारत में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगा सकती है।
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला कंपनी
- फोटो : self
टेस्ला की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक वर्ष से भी ज्यादा समय से बातचीत चल रही थी। जिसमें पैदा हुए गतिरोध के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया। टेस्ला पहले अमेरिका और चीन के उत्पादन केंद्रों से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को कम टैरिफ पर बेचकर, भारतीय बाजार में मांग का आकलन करना चाहती थी।
लेकिन भारत सरकार ने टैरिफ कम करने से पहले टेस्ला को स्थानीय स्तर पर मैन्युफेक्चरिंग के लिए प्रतिबद्ध किया। अरबपति एलन मस्क का कहना है कि भारत में इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) दुनिया में सबसे ज्यादा है।

Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
भारत में कितना है इलेक्ट्रिक कारों पर टैरिफ
भारत में 40 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये से ऊपर) से ज्यादा कीमत के आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी टैक्स लगाया जाता है। जबकि इससे कम कीमत के वाहनों पर 60 फीसदी टैक्स लगाए जाने का प्रावधान है।
भारत में 40 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये से ऊपर) से ज्यादा कीमत के आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी टैक्स लगाया जाता है। जबकि इससे कम कीमत के वाहनों पर 60 फीसदी टैक्स लगाए जाने का प्रावधान है।