फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first time variants of omicron ba 4 and 5 found in in Maharashtra

Corona Alert: महाराष्ट्र में पहली बार मिले B.A.4 के चार और B.A.5 के तीन मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 28 May 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 28 May 2022 10:29 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों में अप्रैल में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट पाए गए थे, लेकिन अब तक महाराष्ट्र में कोई मामला सामने नहीं आया था। हालांकि, शनिवार को यहां सात मरीजों में इन सब-वैरिएंट्स की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
first time variants of omicron ba 4 and 5 found in in Maharashtra
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 मरीज ठीक हुए और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। सक्रिय मामले 2772 हैं। वहीं, एक दूसरी खबर से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यहां पहली बार B.A.4 और B.A.5 वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। राज्य के पुणे जिले में B.A.4 के चार मरीज और B.A.5 के तीन मरीज सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



घर पर ही किया जा रहा है इलाज
उन्होंने बताया कि इन सभी पांचों मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए थे। घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों में अप्रैल में ओमिक्रॉन के ये सब वैरिएंट पाए गए थे, लेकिन अब तक राज्य में कोई मामला सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों में चार पुरुष और तीन महिलाएं
उन्होंने बताया कि B.A.4 के चार मरीज और B.A.5 के तीन मरीज हैं, इनमें से चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को मिले इन मरीजों में से चार मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं जबकि दो की आयु 20 से 40 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि  एक नौ साल के बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि छह मरीजों ने टीके की दोनों खुराकें ली हैं, जबकि एक ने बूस्टर शॉट भी ले लिया है। बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा कि उन सभी में कोविड-19 के हल्के लक्षण थे और घर पर ही आइसोलेशन में रखकर उनका  इलाज किया गया।


चेक की गई ट्रैवल हिस्ट्री
इन मरीजों के नमूने 4 से 18 मई के बीच लिए गए थे। अधिकारी ने बताया कि जब उनकी ट्रैवल हिस्ट्री चेक की गई तो पता चला कि इनमें से दो ने दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम की यात्रा की थी, जबकि तीन ने केरल और कर्नाटक की यात्रा की थी। अन्य दो रोगियों की हाल-पिलहाल में कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। 

दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले रिपोर्ट किया गया था
गौरतलब है कि BA4 और BA5 वेरिएंट को सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनवरी और फरवरी में रिपोर्ट किया था। तब से दोनों वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी, डेनमार्क आदि सहित यूरोप के कई देशों में कहर मचाए हुए हैं। B.A.4 और B.A.5 ओमीक्रोन के सब-वैरिएंट्स हैं। हाल ही में तमिलनाडु में एक 19 वर्षीय महिला SARS-CoV2 के वैरिएंट BA.4 से संक्रमित मिली थी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला एक व्यक्ति हैदराबाद एयरपोर्ट पर बीए.4 वैरिएंट से संक्रमित मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed