दिल्ली के मुंडका इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू हो गया है और एलन मस्क की ट्विटर डील फिलहाल अस्थाई रूप से स्थगित हो गई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 7
मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक इमारत में लगी आग
- फोटो : ani
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग
मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। आग लगने के बाद इन कार्यालय में काम करने वाले काफी लोग इमारत में फंस गए। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
Narendra Modi, Sonia Gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
चिंतन शिविर पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
कांग्रेस चिंतन शिविर में सोनिया गांधी द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधने को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है, कांग्रेस देश के बारे में चिंतन करने के बजाय अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए आत्मचिंतन करे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
बाएं से- एचएस प्रणय, सात्विक, चिराग, लक्ष्य और श्रीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
Thomas Cup: 73 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। थाईलैंड के बैंकॉक में खेले जा रहे थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। 73 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हरा दिया। पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
आप विधायक अमानतुल्लाह खान
- फोटो : amar ujala
अमानतुल्लाह खान को जमानत
दिल्ली की साकेत कोर्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई है। अमानतुल्लाह को उनके पांच समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया गया था। उन पर दंगा भड़काने व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विधायक की पत्नी ने ट्वीट कर अपने पति की जान को खतरा बताया। विधायक व उनके समर्थकों को रात में कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर