फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win

Thomas Cup Badminton Tournament: 73 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, श्रीकांत-प्रणय और सात्विक-चिराग चमके

Sat, 14 May 2022 12:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 May 2022 12:09 AM IST
सार

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हरा दिया। भारत की जीत में किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अहम किरदार निभाया। 

विज्ञापन
Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win
बाएं से- एचएस प्रणय, सात्विक, चिराग, लक्ष्य और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। थाईलैंड के बैंकॉक में खेले जा रहे थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। 73 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन


भारत की जीत में सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अहम किरदार निभाया। इन्होंने अपने-अपने विपक्षी के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, लक्ष्य सेन को वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय
किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय

Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy got India its first win on Friday. (Twitter)
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी

Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win
सात्विक और चिराग जीत के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में एक्सेलसेन और लक्ष्य सेन आमने-सामने थे। पहले गेम में एक वक्त स्कोर 5-5 की बराबरी पर था। इसके बाद एक्सेलसेन ने अटैक करना शुरू किया। पहले उन्होंने 11-9 की बढ़त बनाई और फिर स्कोर 17-11 कर दिया। एक्सेलसेन ने पहला गेम 21-13 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में भी एक्सेलसेन ने शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा और 12-4 से बढ़त बनाने के बाद 21-13 से गेम और मैच दोनों जीत लिया। इस तरह डेनमार्क ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी।

Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win
किदांबी श्रीकांत मैच के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे मैच सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला किम एस्ट्रप और मैथियन क्रिश्चियनसन से था। इस डबल्स मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले गेम में एक वक्त स्कोर 5-5 की बराबरी पर था। इसके बाद डेनिश जोड़ी ने भारत पर बढ़त बनाना शुरू किया। इन दोनों ने पहले 11-8 से बढ़त बनाई। हालांकि, चिराग और सात्विक ने जबरदस्त वापसी की और 15-14 से ओवरटेक करने के बाद पहला गेम 21-18 से जीत लिया।

दूसरे गेम में एस्ट्रप और क्रिश्चियनसन ने वापसी की और 23-21 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक और चिराग ने वापसी करते हुए गेम और मैच पर 22-20 से कब्जा किया। इसके बाद भारत को बढ़त दिलाने का दारोमदार अनुभवी किदांबी श्रीकांत पर था। हालांकि, उनके लिए यह आसान नहीं था, क्योंकि सामने पूर्व नंबर वन एंडर्स एंटोन्सेन थे।

Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win
एचएस प्रणय मैच के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत ने भारतीय फैन्स को निराश नहीं किया। उन्होंने एंडर्स एंटोन्सेन के खिलाफ पहला गेम 21-18 से जीता। दूसरे गेम में एंटोन्सेन ने वापसी की और 21-12 से दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे गेम में श्रीकांत ने पूरा दम दिखाया और 21-16 से एंटोन्सेन को हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। हालांकि, इसके बाद डबल्स का मैच खेला जाना था। डेनमार्क के एंडर्स स्कारूप रैसमुसेन और फ्रेडरिक सोगार्ड की जोड़ी के सामने भारत के विष्णुवर्धन पांजल और कृष्णा गर्ग थे। 

इन दोनों को डेनिश जोड़ी ने आसानी से लगातार दो सेटों में 21-14, 21-13 से हरा दिया। इस हार से स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया और सारा दारोमदार क्वार्टरफाइनल में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले एचएस प्रणय पर आ गया।  प्रणय के सामने वर्ल्ड नंबर-13 रैसमस जेमके थे। पहले गेम में ही भारत को उस वक्त झटका लगा, जब एक शॉट को रिटर्न करते वक्त प्रणय चोटिल हो बैठे। उस वक्त पहले गेम में जेमके ने 10-4 से बढ़त बना ली थी।

Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद प्रणय पूरा मैच चोटिल टखने के साथ खेले। हालांकि, चोटिल टखने के बावजूद प्रणय का हौसला कम नहीं हुआ। पहले गेम में एक वक्त स्कोर 10-10 की बराबरी पर था। फिर जेमके ने 16-11 की बढ़त बनाई और फिर पहला गेम 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में प्रणय ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने पहले 4-0 और फिर 11-1 की बढ़त बनाई। दूसरा गेम प्रणय ने आसानी से 21-9 से जीत लिया।

Thomas Cup Badminton Tournament: Team India reached the finals for the first time in 73 years, beat Denmark 3-2, Srikanth-Prannoy and Satwik-Chirag shine in win
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणय चोटिल होने के बावजूद खेलते रहे और तीसरे गेम में 8-4 और फिर 11-4 की बढ़त बनाई। प्रणय अपने स्मैश से लगातार जेमके को परेशान करते रहे। प्रणय ने धीरे-धीरे जीत की ओर कदम बढ़ाया और तीसरा गेम 21-12 से जीतने के साथ मैच भी जीत लिया। इस तरह टीम इंडिया पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंची। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने प्रणय को गले से लगा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed