देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए एहतियाती खुराक का एलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसके तारीख और केंद्रों के बारे में भी बता दिया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 8
Corona Vaccination
- फोटो : Amar Ujala
18+ आयु के लोगों को भी लगेगी एहतियाती खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 10 अप्रैल से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोरोना वायरस टीके की एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की आयु 18 साल से अधिक है और जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगे नौ महीने हो चुके हैं, वह निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक के पात्र होंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 8
Imran Khan
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान में अब आगे क्या
पाकिस्तान की सियासत के लिए नौ अप्रैल का दिन बहुत अहम होने वाला है। ये भी तय है कि इमरान खान सदन का विश्वास खो चुके हैं। मौजूदा स्थिति में इमरान के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग में जीतना नामुमकिन दिख रहा है। विपक्ष की सरकार बनती है तो शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इमरान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। संसद भंग करवाने और अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करवाने की साजिश में इमरान को कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में सीबीआई ने गिरफ्तार किए सात लोग
हिमाचल प्रदेश में हुए 200 करोड़ के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मच गया है। गौर हो कि बीते सोमवार को छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की धीमी जांच पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। पढ़ें पूरी खबर
हाफिज सईद को दो अलग मामलों में 31 साल कैद की सजा
पाकिस्तान की एक आतंक रोधी अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को दो मामलों में कुल 31 साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सईद की सभी संपत्तियों को जब्त करने का निर्देश भी दिया है। सईद का जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है जो 2008 के मुंबई हमलों का जिम्मेदार है, जिसमें कुल 166 लोग मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर