दिल्ली के होटल शांग्रीला में आयोजित कार्यक्रम में समाज की भलाई में जुटी देश की 7 नामी कंपनियों को केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अमर उजाला सीएसआर अवार्ड दिया गया। अमर उजाला सीएसआर अवार्ड के पहले संस्करण का टाइटल स्पांसर ओएनजीसी है। जानिए, अवार्ड किसने दिया और क्यों?
PICS: अमर उजाला ने किन 7 कंपनियों को दिया CSR अवार्ड और क्यों?
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के रंजीत सिंह
पहला अवार्ड मिला मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के रंजीत सिंह को। उन्हें अवार्ड देते केंद्रीय रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य एवं सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री विजय गोयल। उनके साथ में मौजूद हैं अमर उजाला के पूर्णकालिक निदेशक प्रबल घोषाल।
सेल्स में टॉप पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। यही नहीं 51 फीसदी शेयर के साथ यह सेल्स में भी टॉप पर है। कंपनी कार बनाने के अलावा डीलरशिप, इंश्योरेंस, कार फाइनेंस, ट्रूवैल्यू जैसे बिजनेस और सीएसआर के तहत अपना ड्राइविंग स्कूल भी देश के कई शहरों में संचालित कर रही है।
50 फीसदी बिजली को ट्रांसमिट करती पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
भारत की नवरत्न कंपनियों में शामिल पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन देश में बनाई गई 50 फीसदी बिजली को ट्रांसमिट करती है। इसके साथ ही यह नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर के जरिए राज्यों को होने वाली बिजली आपूर्ति पर भी निगाह रखती है।
पढ़ें- तस्वीरों में देखिए अमर उजाला और ONGC का सीएसआर अवार्ड समारोह
दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी है धानुका
धानुका एग्रीटेक देश की दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी है। यह कई तरह के कीटनाशकों (हर्बिसाइड्स, इनसेक्टिसाइड्स, मीटिसाइड्स और फंगीसाइड्स) का उत्पादन करती है। कंपनी हर साल 10 मिलियन किसानों को अपने उत्पाद बेचती है, जिसके लिए 75 हजार रिटेलर्स का नेटवर्क है।
पावर फाइनेंस कार्पोरेशन की ओर से अवार्ड लेने आए राजीव अग्रवाल।
सबसे बड़ा आईपीओ जारी करने वाली कंपनी है पीएफसी
पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) एक वित्तीय कंपनी है, जो बिजली कंपनियों को प्रोजेक्ट खड़ा करने में आर्थिक मदद करती है। केंद्र सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली इस कंपनी ने 2007 में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ जारी किया था। कंपनी को केपीएमजी और आईएसओ की तरफ से अवॉर्ड व सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिलहाल यह नवरत्न कंपनी में शुमार है।