गुजरात के आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले में नरबलि का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और उसका खून एक मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे, लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे।
Gujarat: पांच साल की बच्ची की दे दी बलि, मां के सामने कुल्हाड़ी से काटा गला; मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ाया खून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:19 AM IST
सार
घटना पमेज गांव में सोमवार दोपहर हुई। इससे पहले के सुबह आरोपी लाला ताड़वी ने बच्ची को उसकी मां की मौजूदगी में उसके घर से अगवा किया और अपने घर ले गया। यहां उसने की कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की की गर्दन से बहते खून को इकट्ठा किया और उसमें से कुछ खून अपने घर में स्थित एक छोटे से मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन