फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hampi murder Case: raids on homestays resorts in Karnataka verified the documents

Hampi Rape-Murder Case: हम्पी दुष्कर्म-हत्या केस में पुलिस की छापेमारी, कई इलाकों के होमस्टे-रिसॉर्ट में दबिश

Tue, 11 Mar 2025 10:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

बीती गुरुवार की रात हम्पी के पास 27 साल की इस्राइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उन पर हमला किया गया था। महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें नहर में धकेल दिया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Hampi murder Case: raids on homestays resorts in Karnataka verified the documents
हम्पी केस में पुलिस की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में हम्पी दुष्कर्म-हत्याकांड के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच के लिए कोप्पल पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान कई अहम दस्तावेजों की भी जांच की गई। जानकारी के मुताबिक, एसपी डॉ. राम एल. अरसिद्दी के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी बासपुरा, अनेगुंडी और सनापुर इलाकों में की गई। इस दौरान होमस्टे और रिसॉर्ट पर छापेमारी की गई और दस्तावेजों की जांच की गई। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, कोप्पल जिले में एक विदेशी नागरिक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने महिला के पुरुष मित्र को नहर में धकेलकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हम्पी के करीब सनापुर झील के पास इस्राइली पर्यटक समेत दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म; आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Hampi murder Case: raids on homestays resorts in Karnataka verified the documents
हम्पी केस में पुलिस की छापेमारी - फोटो : ANI

सिद्धरमैया ने सबसे जघन्य कृत्य करार दिया
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने विदेशी नागरिक समेत दो महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म मामले की निंदा की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सरकार राज्य में आने वाले पर्यटकों समेत सभी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कोप्पल जिले के सनापुर में इस्राइली नागरिक और ‘होमस्टे’ मालकिन पर हमले और दुष्कर्म को सबसे जघन्य कृत्य करार दिया। सिद्धरमैया ने कहा, 'जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, मैंने संबंधित पुलिस से जानकारी प्राप्त की, गहन जांच की और उन्हें अपराधियों की शीघ्र पहचान करने के निर्देश दिए।'

यह भी पढ़ें- हम्पी में विदेशी महिला से दुष्कर्म पर सरकार सख्त, गृह मंत्री बोले- अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी

क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 6 मार्च यानी गुरुवार की रात हम्पी के पास 27 साल की इस्राइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उन पर हमला किया गया। महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें नहर में धकेल दिया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed