खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
#हार्ट ऑफ एशिया में बोले पीएम मोदी- आतंकवाद पर सिर्फ बात नहीं, कार्रवाई जरूरी
अमृतसर में चल रहे हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी के बीच वार्ता खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी ही देर में बहुदेशीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
#भारत में सरताज अजीज, मिलाया पीएम मोदी से हाथ, लेकिन नहीं हुई बातचीत
एलओसी पर तनाव के बीच पाक पीएम के सलाहकार सरताज अजीज के हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शनिवार को अमृतसर पहुंचने के साथ ही यह अटकलें तेज हो गई कि क्या सम्मेलन से इतर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी और रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलेगी। वैसे द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
#सरताज अजीज समेत 4 देशों के प्रतिनिधियों को मोदी की दो टूक- आतंकवाद का सफाया जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार सरताज अजीज समेत चार देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर उनसे कहा कि अफगानिस्तान समेत इस पूरे इलाके में शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद और हिंसा को खत्म करना महत्वपूर्ण है।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
भारत के लिए पाकिस्तान से ज्यादा बड़ी चुनौती चीन
भारत के लिए पाकिस्तान इतनी बड़ी चुनौती नहीं है, जितनी बड़ी चुनौती चीन है। पाकिस्तान को बढ़ावा देकर चीन, भारत की मुश्किलों को बढ़ा रहा है। पाकिस्तान को भारत लगातार करारा जवाब दे रहा है। कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं जो गलत है। सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत पेश करना देश हित में नहीं है।