फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Important to end terror for stability and peace in Afghanistan: PM tells

4 देशों के प्रतिनिधियों को मोदी की दो टूक- आतंकवाद का सफाया जरूरी

Sun, 04 Dec 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Important to end terror for stability and peace in Afghanistan: PM tells
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी के पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार सरताज अजीज समेत चार देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर उनसे कहा कि अफगानिस्तान समेत इस पूरे इलाके में शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद और हिंसा को खत्म करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


हार्ट ऑफ एशिया के छठे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले पीएम मोदी के साथ हुई इस बैठक में किर्गिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और स्लोवाकिया के विदेशमंत्री के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार अजीज मौजूद थे।
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विदेशमंत्रियों का स्वागत किया और अफगानिस्तान को उसकी मौजूदा समस्याओं से बाहर निकालने में मदद करने के लिए इस इलाके के सभी देशों की सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के आम लोगों और देश के नेतृत्व से उनकी कई दफा हुई बातचीत से उन्हें समझ में आया है कि अफगान जनता लगातार हिंसा और आतंकवाद से थक गई है।


विकास स्वरूप ने बताया, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने अफगानिस्तान तथा हमारे क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए आतंकवाद और हिंसा को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया..." इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि रविवार को हार्ट ऑफ एशिया का मंत्रिस्तरीय सम्मेलन अच्छे नतीजे देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed