लोकसभा की 542 सीटों पर हुए चुनाव में मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पसंदीदा उम्मीदवारों को संसद तक पहुंचाया। इस बार 300 उम्मीदवार पहली बार चुनकर संसद पहुंचे हैं। वहीं 197 सांसद ऐसे हैं जो दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 314 सांसद पहली बार लोकसभा पहुंचे थे जबकि 169 सांसद दोबारा चुने गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार जीतने वाले उम्मीदवारों में नेताओं के अलावा फिल्म जगत के सितारे, डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। आपको बता रहे हैं कौन हैं ये नेता और हस्तियां।
2 of 23
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार गुजरात की गांधीनगर से लोकसभा के सांसद बने हैं। शाह को नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। अमित शाह 2017 में मनोनीत होकर राज्यसभा पहुंच चुके हैं। शाह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे। 1986 में भाजपा से जुड़े शाह गुजरात के गृहमंत्री भी रह चुके हैं।
3 of 23
मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : instagram
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जमकर चर्चा रही। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली इस 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 2,95239 वोटों से हराया।
महाराष्ट्र की शिरूर लोकसभा सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार डॉ. अमोल कोल्हे ने शिवसेना के अधलराव शिवाजी दत्रात्रेय को 58483 वोटों से हराया। डॉ. अमोल कोल्हे को 635830 वोट मिले। अमोल की उम्र 38 साल है और वो किसान के बेटे हैं। अमोल एमबीबीएस डॉक्टर और अभिनेता हैं।
5 of 23
नकुलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत के साथ कांग्रेस मध्यप्रदेश में केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई। नकुल पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। नकुल नाथ ने 37536 वोटों से भाजपा के नथ्थनशाह कावरेती को हराया।