फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा में पहली पारी खेलने को तैयार हैं ये चेहरेः डॉक्टर, क्रिकेटर और एक्टर भी शामिल

Thu, 06 Jun 2019 08:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 06 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
300 MPs elected first time in lok sabha including amit shah tejaswi surya chandrani murmu mimi
पहली बार लोकसभा पहुंचे ये सांसद - फोटो : Social Media

लोकसभा की 542 सीटों पर हुए चुनाव में मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पसंदीदा उम्मीदवारों को संसद तक पहुंचाया। इस बार 300 उम्मीदवार पहली बार चुनकर संसद पहुंचे हैं। वहीं 197 सांसद ऐसे हैं जो दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 314 सांसद पहली बार लोकसभा पहुंचे थे जबकि 169 सांसद दोबारा चुने गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार जीतने वाले उम्मीदवारों में नेताओं के अलावा फिल्म जगत के सितारे, डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। आपको बता रहे हैं कौन हैं ये नेता और हस्तियां।  



300 MPs elected first time in lok sabha including amit shah tejaswi surya chandrani murmu mimi
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार गुजरात की गांधीनगर से लोकसभा के सांसद बने हैं। शाह को नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। अमित शाह 2017 में मनोनीत होकर राज्यसभा पहुंच चुके हैं। शाह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे। 1986 में भाजपा से जुड़े शाह गुजरात के गृहमंत्री भी रह चुके हैं। 

300 MPs elected first time in lok sabha including amit shah tejaswi surya chandrani murmu mimi
मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जमकर चर्चा रही। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली इस 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 2,95239 वोटों से हराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
300 MPs elected first time in lok sabha including amit shah tejaswi surya chandrani murmu mimi
- फोटो : Social Media

महाराष्ट्र की शिरूर लोकसभा सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार डॉ. अमोल कोल्हे ने शिवसेना के अधलराव शिवाजी दत्रात्रेय को 58483 वोटों से हराया। डॉ. अमोल कोल्हे को 635830 वोट मिले। अमोल की उम्र 38 साल है और वो किसान के बेटे हैं। अमोल एमबीबीएस डॉक्टर और अभिनेता हैं। 

 

विज्ञापन
300 MPs elected first time in lok sabha including amit shah tejaswi surya chandrani murmu mimi
नकुलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत के साथ कांग्रेस मध्यप्रदेश में केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई। नकुल पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। नकुल नाथ ने 37536 वोटों से भाजपा के नथ्थनशाह कावरेती को हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed