डेबिट कार्ड में सेंधमारीः ग्राहकों का चोरी हुआ पैसा लौटाएंगे बैंक!
2 of 6
डेबिट कार्ड्स का डेटा चोरी
डेबिट कार्ड्स से ग्राहकों के खाते में हुई सेंधमारी पर वित्त मंत्रालय सक्रिय हो गया है। सरकार ने शुक्रवार को इस मामले में बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सरकार ने बैंकों से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और यस बैंक अपने उन ग्राहकों को पैसे लौटेने पर विचार कर रहे हैं जिनके सिक्योरिटी डेटा में सेंध से नुकसान हुआ।
जियो से घबराई वोडाफोन ने दिया देशभर में फ्री रोमिंग ऑफर
जियो से घबराई वोडाफोन ने दिया देशभर में फ्री रोमिंग ऑफर
जियो के बाजार में आने के बाद ग्राहकों को बचाए रखने के लिए कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन ने भी देशभर में फ्री रोमिंग देने का ऐलान किया है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को दिवाली तक इंतजार करना होगा।
SC ने फ्रीज किए BCCI के खाते, अनुराग ठाकुर को पेश होने का आदेश
बीसीसीआई में सुधारों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि बीसीसीआई जल्द से जल्द लोढ़ा समिति की सिफारिशों को मानने का हलफनामा कोर्ट में पेश करे। कोर्ट ने कहा कि लोढा समिति एक स्वतंत्र ऑडिटर नियुक्त करेगा, जो बीसीसीआई के तमाम ठेकों की जांच करेगा
छोटे शहरों के बीच 2500 रुपए में कर सकेंगे हवाई सफर, सरकार लाई UDAN स्कीम
सस्ती हवाई यात्रा का सपना अब साकार होने जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू और राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार इससे संबंधित एक योजना की घोषणा की। क्षेत्रीय संपर्क स्थापित करने के मकसद से लाई गई इस स्कीन को UDAN नाम दिया गया है। योजना में यात्रियों के लिए टिकट की दर 2,500 रुपए प्रति घंटा रखी गई है। इस योजना का उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना है। उड़े देश का आम नागरिक (UDAN) स्कीम के तहत पहली फ्लाइट जनवरी 2017 से उड़ान भरेगी।