फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI, HDFC & ICICI reboot security after data breach, customers to get refunds

डेबिट कार्ड में सेंधमारीः ग्राहकों का चोरी हुआ पैसा लौटाएंगे बैंक!

Fri, 21 Oct 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
SBI, HDFC & ICICI reboot security after data breach, customers to get refunds
डेबिट कार्ड्स का डेटा चोरी
डेबिट कार्ड्स से ग्राहकों के खाते में हुई सेंधमारी पर वित्त मंत्रालय सक्रिय हो गया है। सरकार ने शुक्रवार को इस मामले में बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सरकार ने बैंकों से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और यस बैंक अपने उन ग्राहकों को पैसे लौटेने पर विचार कर रहे हैं जिनके सिक्योरिटी डेटा में सेंध से नुकसान हुआ। अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बैंक ऐसी सभी ट्रांजेक्शंस की विस्तृत जांच कर रहे हैं, जिनमें वित्तीय डेटा की चोरी के चलते पैसों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


चीन में जिन एटीएम ने फर्जी कार्ड्स के इस्तेमाल से पैसा निकाला वे भी बैंकों से पैसा वापस लेने के लिए संपर्क कर चुके हैं। बैंकों ने सेंधमारी के इस मामले के जांच के लिए फॉरेंसिक और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली है। बैंकों के साथ काम कर रहे जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस सेंध ने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड्स को अधिक प्रभावित किया है। भारत के बैंक दो तरह के कार्ड्स जारी करते हैं-  चिप वाले कार्ड और मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड।
विज्ञापन


डेबिट कार्ड्स के डेटा चोरी से प्रभावित  एक बैंक के अधिकारी का कहना है, 'हो सकता है कि किसी ने एक बैंक के कार्ड का इस्तेमाल दूसरे किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालने में किया हो। लेकिन इस मामले में जिन भी ग्राहकों का पैसा गया है, हम उनके घाटे की भरपाई करेंगे। इस मामले में हम दूसरे बैंकों से भी बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

32 लाख डेबिट कार्ड्स की सुरक्षा खतरे में

SBI, HDFC & ICICI reboot security after data breach, customers to get refunds
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
दरअअसल, पूरा मामला करीब 32 लाख डेबिट कार्ड्स का डेटा और पिन नंबर चोरी होने का है। ये कार्ड्स ऐसे एटीएम पर इस्तेमाल किए गए हैं जहां से मालवेयर के जरिए सूचनाएं चोरी की गई हैं। मामला  कुछ खाताधारकों की शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि चीन में कहीं उनके कार्ड के डेटा का अनाधिकृत इस्तेमाल किया गया। 

जिन कार्ड्स के डेटा की सेंधमारी की बात सामने आई है उनमें 26 लाख वीजा और मास्टर कार्ड हैं, वहीं 6 लाख रुपे (Ru Pay) कार्ड प्लेटफॉर्म के हैं। जिन बैंकों के कार्ड सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं उनमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीसीआई बैंक, येस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि सेंधमारी की शुरुआत हिताची पेमेंट सर्विस के के सिस्टम में आए मालवेयर से हुई। हिताची एटीएम, पॉइंट ऑफ सेल (PoS) और अन्य सर्विस मुहैया कराती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी  नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed