Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   special session of Parliament on delimitation Priyanka Gandhi says government not taking opposition confidence

परिसीमन पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी?: प्रियंका गांधी बोलीं- विपक्ष को विश्वास में नहीं ले रही सरकार

Fri, 13 Nov 2026 02:01 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, वायनाड।
पीटीआई, वायनाड। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर असहमति की आवाजों को दबाने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
special session of Parliament on delimitation Priyanka Gandhi says government not taking opposition confidence
प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की केंद्र सरकार की किसी भी योजना के बारे में विपक्षी दलों को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका गांधी बुधवार से शुरू हुए अपने चार दिवसीय दौरे के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही थीं। इस दौरान वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं। पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या सरकार परिसीमन विधेयक पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

'सरकार ने हमें कोई जानकारी नहीं दी'
इस सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, 'उन्होंने हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए, अगर वे ऐसी कोई योजना बना रहे हैं, तो मुझे नहीं पता। फिलहाल, मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

असहमति की आवाजों को दबाने का लगाया आरोप
विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ असहमति जताने वाले लोगों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा, 'जो कोई भी अपनी बात रखना चाहता है या खुद को व्यक्त करना चाहता है, उसे दबा दिया जाता है और चुप करा दिया जाता है। हमने पिछले कुछ महीनों में ऐसा होते देखा है।'

संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई का दावा
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम संविधान और उसके मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं। हम इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि हमारे देश की वे सभी संस्थाएं, जो संविधान और उसके मूल्यों को बनाए रखती हैं, उन्हें बीजेपी द्वारा सुनियोजित तरीके से नष्ट किया जा रहा है।'



ये भी पढ़ें: एससीओ सम्मेलन: पाकिस्तान को भेजा गया न्यौता, केंद्रीय मंत्री बोले- उम्मीद है दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मेहमान

संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही सरकार
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। सरकार का दावा है कि बिल को पारित कराने के लिए उसके पास पर्याप्त संख्या बल से डेढ़ दर्जन अधिक सदस्यों का समर्थन है। 91 दिन बाद भी मानसून सत्र के सत्रावसान न होने पर विशेष सत्र को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सरकार के सूत्र ने कहा कि जरूरी संख्या बल जुटाने के लिए सरकार की ओर से करीब-करीब सभी दलों से संपर्क साधा गया है। सभी दलों से कहा गया कि सरकार का इरादा आनुपातिक रूप से हर राज्य की लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का है। इसे विधेयक के मूल मसौदे में भी शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed