फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 सितंबर-दिल्ली में आज ही के दिन हुए थे चार जगहों पर बम धमाके,जानिए आज का इतिहास

Thu, 13 Sep 2018 01:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
13 september- delhi face off with bomb blast at four places,know today's history
आज का इतिहास

साल के नौवें महीने का यह 13वां दिन दरअसल साल का 256वॉ दिन है और साल पूरा होने में अभी 109 दिन बाकी हैं। आज का यह दिन देश के इतिहास में आतंकवाद की एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है । भारत के साथ दुनिया में आज के दिन की बड़ी घटनायें सामने आई। आईए नजर डालते हैं उन ऐतिहासिक घटनाओं पर।
13 september- delhi face off with bomb blast at four places,know today's history
दिल्ली बम विस्फोट 2008
आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनाट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग की व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश-वन में भी बम विस्फोट किए गए।आतंकवादियों ने 2008 में शनिवार के दिन देश की अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी में 30 मिनट के अंतराल पर व्यस्त स्थानों पर चार बम विस्फोट किए थे। कई स्थानों से समय रहते बम बरामद करके जानमाल के नुकसान को बढ़ने से रोका गया।


 
13 september- delhi face off with bomb blast at four places,know today's history
अल अजिजिया

1922 में आज के दिन लिबिया के एल अजिजिया में धरती पर अब तक का उच्चतम तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) दर्ज किया गया। ये दुनिया के सबसे गर्म जगह के तौर पर दर्ज हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
13 september- delhi face off with bomb blast at four places,know today's history
मिगेल प्रिमो डे रिवेरा
1923 में स्पेन में आज ही सैन्य तख्ता पलट हुआ था। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।

 
विज्ञापन
13 september- delhi face off with bomb blast at four places,know today's history
शहीद जतिन्द्र दास
1929 में आज के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ था।इन्हें श्जतिन दासश् के नाम से भी जाना जाता है, जबकि संगी साथी इन्हें प्यार से जतिन दास कहा करते थे। जतीन्द्रनाथ दास कांग्रेस सेवादल में सुभाषचन्द्र बोस के सहायक थे। भगत सिंह से भेंट होने के बाद ये बम बनाने के लिए आगरा आ गये थे। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने जो बम केन्द्रीय असेम्बली में फेंके थे, वे इन्हीं के द्वारा बनाये गए थे। जेल में क्रान्तिकारियोंके साथ राजबन्दियों के समान व्यवहार न होने के कारण क्रान्तिकारियों ने 13 जुलाई, 1929 से अनशन आरम्भ कर दिया। जतीन्द्रनाथ भी इसमें सम्मिलित हुए। अनशन के 63वें दिन जेल में ही इनका देहान्त हो गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed