कार को करते हैं प्यार तो जान लें कैसे रखें इस मौसम में उसका ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटरी की देखभाल
कार को सही तरीके से चलाने के लिए सबसे पहले उसकी बैटरी का सही रख रखाव बेहद जरूरी है और सर्दियो के मौसम में अक्सर बैटरी का तरल पदार्थ जम जाता है जिसके कारण करंट सही प्रकार से नहीं दौड़ता है। ऐसी ही परेशानी से आपको बचना है तो घ्यान रहें समय-समय पर बैटरी की वोल्टेज चेक करते रहे। और अगर बैटरी बार बार डिस्चार्ज हो रही हैं तो जल्दी ही उसे बदलवा दें।
कूलैंट बॉक्स की देखभाल
आपकी गाड़ी में एक कूलैंट बॉक्स होता है जो सिर्फ आपकी गाड़ी को गर्मी से बचाने का नहीं बल्कि सर्दी के मौसम में ठंड से बचाने का भी काम करता है। गाड़ी के रेडियेटर्स में कूलैंट और पानी को समान अनुपात में मिलाकर डालें।
टायर प्रेशर का ध्यान
कार के चलने में सबसे अहम रोल टायर का होता है। कार के टायर अच्छी कंडीशन में रहें इसके लिए आप इनका प्रेशर चेक करें अगर प्रेशर कम हो तो तुरंत इसे सामान्य करा लें। आपकी यह छोटी सी देखभाल आपकी कार के आने वाले कई साल सुधार सकती है। और जब भी आप अपनी कार में हवा डलवाने जाएं तो कार से हवा बाहर निकलवा कर उसमें ताजी हवा भरवायें ।
लाइट की सही देखभाल
सर्दियो के करीब आते ही लाइट्स का महत्व अपने आप ही बढ़ जाता है। कोहरे के कारण आपको कई बार दिन में भी कार की लाइट्स को आॅन करके चलना पड़ता है। तो यह बेहद जरूरी है कि आपकी कार की लाइट हमेशा चमकती रहे। इसके लिए आप समय समय पर अपनी कार की लाइट को चेक करते रहें। वैसे आजकल मार्केट में ऐसी कई तरह की लाइट्स उपलब्ध हैं। जिन्हे कोहरे को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आप चाहे तो उन्हे भी अपनाकर देख सकते हैं।