फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: टीचर ने छात्र से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है, मिला गजब का जवाब

Sun, 22 Oct 2023 12:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Teacher Student Jokes in hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Jokes: हंसना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हमें हंसने का मौका नहीं मिलता है। अगर हमें सेहतमंद रहना, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसना हमारी सेहत और मन के लिए बेहद लाभदायक है। इसीलिए आज आप सबकुछ भूल जाइए और जमकर हंसिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

Viral Jokes: Teacher Student Jokes in hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है।
 

Viral Jokes: Teacher Student Jokes in hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर ने छात्र से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है
छात्र-10 रात्रि
टीचर- कैसे?
छात्र- 9 नवरात्रि और एक शिवरात्रि
टीचर बेहोश 

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Teacher Student Jokes in hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू सुबह सुबह मंदिर गया... 
बाबा- बेटा 10 रूपये दे दे... 
चिंटू ने 10 रूपये दे दिए...
बाबा- बाबा तुझसे खुश हुआ बच्चा, मांग क्या मांगता है? 
चिंटू- 20 रूपये दे दे, बाबा बेहोश।

Funny Jokes: पप्पू से डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Viral Jokes: Teacher Student Jokes in hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- तुम गटर में कैसे गिर गए? 
शराबी- बदकिस्मती है क्या बताऊं.. गटर का ढक्कन खुला था, मुझे लगा Social Distancing वाला गोला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed