Viral Jokes in Hindi: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। खुश रहने वाले इंसान को सभी पसंद करते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं?
पप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...!
अब पप्पू की जमकर कर दी कुटाई
मोनू- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था तो आपने नहाने के लिये मना किया था !!!
डॉक्टर- तो अब क्या?
मोनू- आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूं क्या”?
Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए टाइप किया "कैसा है सिरदर्द" और टाइप हो गया "कैसी हो सिरदर्द"
ऑफिस छूटे हुए 4 घंटे हो गए हैं और पति अभी भी घर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा।
Jokes Hindi: पति-पत्नी की मजेदार चुटकुले हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है...