Funny and Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास कई प्रकार की टेंशन है जिसकी वजह से वह कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव की वजह से हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए हम सभी को इन बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से जीवन में प्रसन्नता रहती है और खुशहाली का माहौल। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में खुशियां लाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स के जरिए हंसने और हंसाने का सिलसिला।
Viral Jokes: महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? डॉक्टर ने बताया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा?
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।
महिला- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
एक लड़के ने नई जगुआर कार खरीदी और
अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए उसके पास गया।
लड़की: अरे वाह, नई कार और वह भी प्यूमा की!
अभी तक लड़का ICU में है और सदमे से बाहर नहीं आ रहा है।
एक शराबी अपने घर में शराब पी रहा था।
शराबी- आई लव यू।
बीवी- तुम बोल रहे हो या शराब बोल रही है?
शराबी- मैं बोल रहा हूं लेकिन शराब से बोल रहा हूं।