जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: सास बहू के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लड़की वाले - हमें लड़का पसंद नहीं...
लड़के वाले - पसंद तो हमें भी नहीं है, अब क्या करें घर से निकाल दें?
इंटरव्यू लेने वाला - Risk Taking Capacity कितनी है आपकी?
कैंडिडेट - सर... भगवान से अगले जन्म में भी यही बीवी मांगी है।
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे
उसने सारी लाइट बंद कर दी, तभी रूम में जुगनू आ गया...
अग्रेज - Oh My God... इंडिया का मच्छर कितना एडवांस है,
टार्च लेकर ढूंढ रहा है।
पत्नी - अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति - मैं तो पागल हो जाऊंगा।
पत्नी - मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति - पागल कुछ भी कर सकता है।