Santa Banta Jokes in Hindi: हंसने हमारा स्वास्थ्य रहता है। किसी से बात करते वक्त इंसान के अंदर जितनी ऑक्सीजन जाती है उससे छह गुना ज्यादा ऑक्सीजन हंसने से जाती है। आजकल की भागभागम भरी जिंदगी में अगर आपके पास हंसने का समय नहीं, तो कभी भी किसी वक्त हंस सकते हैं। हमें हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? संता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू- नहीं, साहब बीवी देगी।
चिंटू ने बोला मिंटू से- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
पिंटू ने पूछा- कैसे ?
चिंटू बोला- कमीने दूसरों की बीवी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।